सब्सक्राइब करें

11 हजार फीट ऊंचाई पर फंसे युवक-युवती, तीसरे दिन प्राइवेट चॉपर से किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Couple rescue by private chopper in churdhar peak sirmaur himachal pradesh

समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार की चोटी में लापता युवक और युवती को करीब 60 घंटे के बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। दिल्ली की एक कंपनी के निजी हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर दोनों को देहरादून ले जाया गया है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नौहराधार और शिमला से पैदल निकली रेस्क्यू टीमें भी वापस लौट गई हैं। 19 मई तक चूड़धार की यात्रा पर प्रतिबंध होने के बावजूद आखिर युवक और युवती चूड़धार गए थे। पर्यटकों को चूड़धार जाने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए गए हैं।

Trending Videos
Couple rescue by private chopper in churdhar peak sirmaur himachal pradesh

मध्य प्रदेश का युवक रितेश लुधियाना की ऱ्हने वाली हिमांशु शर्मा के साथ चूड़धार की यात्रा पर गया था। शनिवार को नौहराधार के एक निजी होटल में ठहरने के बाद रविवार सुबह दोनों चूड़धार की ओर निकले। हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रतिबंध होने की बात कहते हुए उन्हें चोटी की ओर जाने से मना किया। लेकिन, वह नहीं माने। बताया जा रहा है कि दोनों ही चूड़धार मंदिर के समीप शिवलिंग तक पहुंच गए थे। रविवार को वहां से लौटते वक्त रास्ता भटककर वह जंगल के बीच पहुंच गए। यहां दोनों गुफा में रुके। जबकि दूसरे दिन बर्फ के बीच चट्टानों पर सोकर रात गुजारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple rescue by private chopper in churdhar peak sirmaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि रास्ता भटक कर दोनों सतांह नामक जंगल की ओर निकले। मोबाइल के माध्यम से उन्होंने सबसे पहले होटल संचालकों को रास्ता भटकने की बात कही। इसके बाद नौहराधार प्रशासन ने एक रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में भेजी। इसमें तीन पुलिस के जवान, दो वन कर्मचारी, चार राजस्व विभाग के कर्मचारी और एक स्थानीय ग्रामीण शामिल था। सिरमौर पुलिस ने शिमला पुलिस से संपर्क किया तो वहां से भी एक रेस्क्यू टीम चोटी की ओर निकली। लेकिन, दुर्गम पहाड़ी पर फंसे होने के कारण टीम उस तक नहीं पहुंची। 

Couple rescue by private chopper in churdhar peak sirmaur himachal pradesh

रितेश के भाई देवेंद्र सिंह ने दिल्ली की एक कंपनी का निजी हेलीकॉप्टर हायर किया और देहरादून से चूड़धार के लिए उड़ान भरी। दोपहर बाद युवक और युवती दोनों को ट्रेस कर लिया गया। लेकिन, उन्हें रेस्क्यू नहीं किया जा सका। करीब आधे घंटे बाद रस्सियां फेंक कर दोनों को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया। दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों वहां से बद्दी के लिए रवाना भी हो गए हैं। एसडीएम राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हालांकि आपदा प्रबंधन से भी हेलीकॉप्टर की मांग की गई थी। लेकिन, इस बीच रितेश के भाई ने निजी हेलीकॉप्टर भेजा। दोनों को रेस्क्यू कर देहरादून पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
Couple rescue by private chopper in churdhar peak sirmaur himachal pradesh

कुरकुरे चिप्स खाकर गुजारे तीन दिन- चूड़धार की यात्रा पर निकले युवक और युवती ने तीन दिन और दो रातें भूखे पेट गुजारीं। दोनों अपने साथ खाने के लिए कुरकुरे और चिप्स लेकर गए थे। रविवार और सोमवार की रात तथा रविवार, सोमवार और मंगलवार का पूरा दिन उन्हें खाना भी नसीब नहीं हुआ। बर्फ के बीच कड़ाके की ठंड में दोनों कैसे रहे होंगे? दोनों नौहराधार तक एक बाइक पर आए थे। उनकी बाइक अभी भी नौहराधार में ही खड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed