समूचा देश जहां 5 सितंबर को शिक्षकों को सम्मानित कर जश्न मना रहा था, वहीं हिमाचल के कुल्लू में लापता जेबीटी शिक्षक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंचे लोग यह खौफनाक मंजर देखकर सिहर गए। पुलिस के अनुसार यह शिक्षक आनी खंड के डिंगीधार पंचायत के टिपरी गांव से लापता था।
टीचर्स डे पर बोरी में मिला जेबीटी शिक्षक का सिर कटा शव, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41 वर्षीय जेबीटी अध्यापक पिछले चार दिन से लापता था। उसकी लाश प्लास्टिक की एक बोरी में बंद पड़ी मिली। इस बोरी के समीप एक रस्सी भी पुलिस ने बरामद की है। ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षक का सिर काटने के बाद उसे बोरी में बंद कर पहाड़ी से नीचे फेंका गया है।
डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने कहा कि 29 अगस्त से लापता जेबीटी शिक्षक कर्म चंद की लाश प्लास्टिक के बोरी में डालकर पहाड़ी से नीचे गहरे नाले में फेंकी गई थी। लाश बुरी तरह से गल गई थी।
सोमवार की सुबह इलाके की महिलाएं घास काटने यहां पहुंची थी। यहां उन्हें गंध लगी तो ये महिलाएं बदबू वाले स्थान तक पहुंची। देखा तो वहां बोरे में लिपटी लाश नजर आई। इसके बाद महिलाओं ने गांववालों को सूचना दी।
बाद में पुलिस को सूचित किया गया और ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करा ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल ले जाया गया है। आनी के डीएसपी बलदेव ठाकुर के अनुसार शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त करवाई जा चुकी है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।