सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सितंबर में दिसंबर का मजा, बर्फबारी से गुलजार हुए देवभूमि के पहाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall today in Hanuman Tibba near Manali and Rohtang pass Himachal Pradesh
- फोटो : ANI

सितंबर में दिसंबर का मजा लीजिए। देवभूमि की वादियां चांदी से गुलजार हो गई हैं। प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में ताजा हिमपात हुआ है। सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। कुल्लू जिले के मनानी और हनुमान टिब्बा में चोटियां बर्फबारी से सफेद हो गई हैं। 

Trending Videos
fresh snowfall today in Hanuman Tibba near Manali and Rohtang pass Himachal Pradesh
- फोटो : ANI

पवित्र मणिमहेश के इर्द-गिर्द चोटियों और पवित्र डल झील पर भी हल्का हिमपात हुआ है। कांगड़ा जिला में धौलाधार की पहाडि़यों पर हल्का हिमपात हुआ है। रोहतांग में आठ सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। प्रदेश में जारी बारिश-बर्फबारी से शिमला समेत ऊंचे इलाकों में ठंड बढ़ गई है। रोहतांग के अलावा बारालाचा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियां भी ताजा बर्फ से सफेद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall today in Hanuman Tibba near Manali and Rohtang pass Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सोमवार को भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में दर्जनों सड़कें ठप रहीं। मंगलवार को भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह अक्तूबर तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने के आसार हैं। 

fresh snowfall today in Hanuman Tibba near Manali and Rohtang pass Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

रविवार रात से सोमवार तक को राजगढ़ में 75, पांवटा साहिब 71, देहरा गोपीपुर 54, नादौन 51, सोलन 49, पच्छाद 48, कंडाघाट 45, नाहन 41, घुमारवीं 35, हमीरपुर 29, धर्मशाला 28, शिमला 21 और ऊना में 20 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed