{"_id":"5d8f836d8ebc3e93c1260a49","slug":"navratri-2019-five-shakti-peeth-of-himachal-decorated-as-bride-for-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के लिए दुल्हन की तरह सज गईं हिमाचल की शक्तिपीठ, ऐसे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के लिए दुल्हन की तरह सज गईं हिमाचल की शक्तिपीठ, ऐसे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामुंडा/ज्वालामुखी/कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल की शक्तिपीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल की पांचों शक्तिपीठ शरद नवरात्र के लिए दुल्हन की तरह सज गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं, माता के सुविधापूर्वक दर्शन के इंतजाम प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पूरे कर लिए हैं। देश-विदेश से लाए गए अलग-अलग किस्मों के फूलों से किया गया मां के भवनों का श्रंगार भक्तों को मन मोह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी चेकिंग के बाद ही यात्रियों को मंदिरों के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की भी पूरी नजर रहेगी।
Trending Videos
2 of 6
मां बज्रेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
मां बज्रेश्वरी: सुबह पांच बजे माता बज्रेश्वरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। माता की आरती सुबह छह बजे तक हुई। इसके बाद पूरी और चने के प्रसाद का भोग लगा। शाम सात बजे फिर माता की आरती होगी। रात नौ बजे तक मंदिर खुला रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
नंदिकेश्वर धाम चामुंडा
- फोटो : अमर उजाला
नंदिकेश्वर धाम चामुंडा : सुबह चार बजे मंदिर के कपाट मां के दर्शन के लिए खोल दिए गए। आठ बजे सुबह की आरती के बाद हलवे और पूरी का भोग मां को लगाया जाएगा। दोपहर 12 बजे और शाम 8:30 बजे देशी घी से बने व्यंजनों का भोग लगेगा। शाम 7:30 बजे फिर माता की आरती होगी। रात 10 बजे तक मां के दर्शन के लिए मंदिर खुला रहेगा।
4 of 6
मां ज्वालामुखी
- फोटो : अमर उजाला
मां ज्वालामुखी : सुबह पांच बजे भवन का द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए। मां ज्वाला की सुबह से शाम तक पांच बार आरती होगी। सुबह पांच बजे पहली आरती हुई। छह बजे मालपुआ, रबड़ी, पीले चावल का भोग लगाया गया। दोपहर 11:30 से 12:30 बजे षटरस भोग होगा। सायं 7 से 8 बजे तक पूरी-चने का भोग लगेगा। रात 9 से 9:30 बजे तक ऋतु भोग होगा। इसके बाद फलश्रंगार आरती होगी। 9:30 से 10 बजे तक मिश्री और दूध का भोग लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दो बजे खुल जाया करेंगे मंदिर के कपाट श्रीनयना देवी: शनिवार रात दो बजे ही मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले रात 12 बजे से दो बजे तक सायं कालीन आरती, सयन आरती और मंगल आरती हुई और मां को भोग लगाया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक मंदिर बंद रहेगा इस दौरान मध्यान आरती होगी और मां को भोग लगाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X