{"_id":"5d8f1c498ebc3e01567f16bf","slug":"scenic-view-of-nagar-kirtan-in-shimla-on-occasion-of-550th-birth-anniversary-of-guru-nanak-dev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिमला में भव्य नगर कीर्तन के साथ गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में भव्य नगर कीर्तन के साथ गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व का आगाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला ने शनिवार को गुरुनानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। शनिवार दोपहर दो बजे के करीब सीटीओ चौक से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। संगती जत्था लोअर बाजार, काटन मारी, शेरे पंजाब, माल रोड, स्कैंडल प्वाइंट से होते हुए शाम पांच बजे रिज मैदान पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पालकी साहिब वाली छोटी बस तक नंगे पांव गए और गुरु ग्रंथ साहिब को सिर पर उठाकर पालकी साहिब में सुशोभित किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान फूलों की बारिश भी की गई।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय समागम में हजारों की तादाद में लोग सुबह 11 बजे के करीब सीटीओ चौक पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पारंपरिक बैंड और हिमाचली वाद्य यंत्रों की धुनों से पूरा शहर गूंज रहा था। बरास बैंड, नालागढ़ बैंड, अमृतसर जत्था, बडू साहिब स्कूल, पटियाला जत्था, आनंदपुर साहिब स्कूल बैंड, कीर्तन जत्थे दिल्ली से भारी संख्या में शिमला पहुंचे थे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरबार साहिब अमृतसर के मुख्य ग्रंथी जगतार सिंह, पद्म श्री शिरोमणि रागी, भाई निर्मल सिंह हजूरी रागी, भाई गुरकीरत सिंह, भाई अमनदीप सिंह, प्र्रचारक डॉ. सुखप्रीत सिंह, अकाल अकादमी बड् साहिब जिला सिरमौर की बीबीयों का जत्था, हजूरी रागी जत्था, शिमला के भाई जसविंद्र सिंह, प्रमुख ग्रंथी शिमला भाई हरजीत सिंह गुरमत ने गुरबाणी से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह, नगर कीर्तन कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह सेंबी, जसविंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह गुलाटी, भूपिंद्र सिंह दुग्गल, वरिंद्र सिंह ऋषि, राजमोहन सिंह, अरविंद सिंह बंगा, रविंद्र पाल सिंह मंगा, करनैल सिंह, अवतार सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, अशोक कुकरेजा और मोहिंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सिरहंद जिला फतेहगढ़ साहिब से नगर कीर्तन में रानी (हथिनी) के साथ बच्चों और बड़ों को सेल्फी खिंचवाने का खूब क्रेज दिखा। कमांड के पास शनिवार सुबह ही लोगों की भीड़ उमड़ गई थी। लेकिन जब हथनी रानी सीटीओ से शेरे पंजाब की ओर गईं तो स्कूली बच्चों की फरमाइश बढ़ गई। बच्चों ने अपनी मम्मा से कहा प्लीज मुझे रानी के साथ सेल्फी खींचने दो ना।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गतका दल के करतब नहीं देख पाए लोग
भारी बारिश के कारण लोग गतका दलों द्वारा कृपाण, बरछा, लाठी, सोठी, जमघाड़, चक्कर द्वारा हैरतअंगेज करतबों को देखने से वंचित रह गए। नगर कीर्तन निकला तो लोग इनकी करतब बाजियों को देखने के लिए भारी संख्या में उमड़े थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।