फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI protests against fee hike and hostel charges.

Shimla News: फीस वृद्धि, हॉस्टल शुल्क का एसएफआई ने जताया विरोध

Thu, 13 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SFI protests against fee hike and hostel charges.
अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जताई नाराजगी
विज्ञापन

186 नियुक्तियों पर जताई आपत्तियों की करवाएं जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नियुक्तियों, फीस वृद्धि, छात्रावास (हॉस्टल) शुल्क और नए कक्षा समय को लेकर एसएफआई ने प्रशासन के समक्ष विरोध जताया। संगठन ने कुलपति, डीएसडब्ल्यू, कुलसचिव, वित्त अधिकारी समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर मांगें रखीं। प्रशासन ने फीस संबंधी मुद्दे पर वित्त समिति की बैठक में चर्चा का आश्वासन दिया।
एसएफआई कैंपस सचिव मुकेश राणा ने कहा कि छात्रों के मुद्दों को समितियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रशासन चार दिन में मांगों पर ठोस निर्णय लें। ऐसा नहीं होने पर 17 अगस्त को विश्वविद्यालय के सभी प्रवेशद्वार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। कुलपति के विश्वविद्यालय पहुंचने का भी विरोध किया जाएगा। एसएफआई इकाई अध्यक्ष आशीष चौहान और सचिव मुकेश राणा ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। एसएफआई ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की 186 नियुक्तियों पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की आपत्तियों के बावजूद जांच नहीं करवाई है।
विज्ञापन


संगठन ने दावा किया कि आरटीआई के जरिये 13 हजार पन्नों के दस्तावेज जुटाए थे। एसएफआई ने नियुक्तियों की निष्पक्ष न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संगठन ने कहा कि जांच पूरी होने तक नया फीस ढांचा लागू नहीं होना चाहिए। लगातार फीस बढ़ोतरी से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। लड़कों के छात्रावास शुल्क में करीब 80 प्रतिशत बढ़ोतरी का भी विरोध किया गया। एसएफआई ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक के नए कक्षा समय पर भी आपत्ति जताई। संगठन के अनुसार पूरे दिन कक्षाओं में रहने से छात्रों को पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article