{"_id":"6a7db6fc803208388703c748","slug":"trials-for-wushu-and-cricket-teams-to-be-held-at-sanjauli-college-today-shimla-news-c-19-sml1002-769431-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली कॉलेज में आज होंगे वुशु \nऔर क्रिकेट टीमों के लिए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली कॉलेज में आज होंगे वुशु और क्रिकेट टीमों के लिए ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली कॉलेज में 20 खेलों के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी, वुशु के ट्रायल सुबह 10 बजे होंगे शुरू
क्रिकेट के ट्रायल सुबह नौ बजे शारीरिक शिक्षा विभाग में होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में सत्र 2026-27 के लिए खेल ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। कॉलेज ने 20 खेलों में विद्यार्थियों के चयन के लिए कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया है। 13 अगस्त को वुशु और क्रिकेट के ट्रायल होंगे।
वुशु के ट्रायल सुबह 10 बजे जबकि क्रिकेट के ट्रायल सुबह नौ बजे शारीरिक शिक्षा विभाग में होंगे। जूडो के ट्रायल 14 अगस्त को निर्धारित हैं। जूडो के लिए सुबह 10 बजे शारीरिक शिक्षा विभाग और द मॉल स्थित खेल परिसर में ट्रायल होंगे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर संबंधित स्थल पर पहुंचना होगा। इसके बाद 17 अगस्त को शूटिंग के ट्रायल होंगे। जूडो का दूसरा ट्रायल भी इसी दिन होगा। वॉलीबाल के लिए दूसरा अवसर 19 अगस्त को रहेगा। टेबल टेनिस और क्रिकेट के ट्रायल 24 अगस्त को होंगे। फुटबाल के ट्रायल 25 अगस्त को एचपीयू समरहिल मैदान में होंगे। 26 अगस्त को खो-खो और हॉकी के ट्रायल होंगे। हॉकी के लिए एचपीयू समरहिल मैदान निर्धारित किया गया है। कुश्ती के ट्रायल 27 अगस्त को शारीरिक शिक्षा विभाग में होंगे, जबकि हैंडबाल के ट्रायल 28 अगस्त को एसपीएम संजौली मैदान में होंगे।
बास्केटबाल और एथलेटिक्स के दूसरे ट्रायल एक सितंबर को होंगे। बैडमिंटन के ट्रायल दो सितंबर और ताइक्वांडो के आठ सितंबर को होंगे। कॉलेज ने इच्छुक विद्यार्थियों से शारीरिक शिक्षा विभाग में नाम दर्ज करवाने को कहा है। सभी प्रतिभागियों को उचित खेल पोशाक में पहुंचना होगा। इससे पहले 12 अगस्त को क्रॉसकंट्री, भारोत्तोलन और मुक्केबाजी के ट्रायल आयोजित किए गए। 13 अगस्त को कबड्डी, शतरंज, वॉलीबाल और एथलेटिक्स के ट्रायल भी हुए।