सब्सक्राइब करें

हिमाचल में खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे इन श्रेणियों के 2157 पद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
govt job himachal: 2157 posts will be filled up in electricity board in shimla
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल गया है। विभिन्न श्रेणियों के 2157 पद भरे जाएंगे। राज्य बिजली बोर्ड में जल्द ही विभिन्न श्रेणियों के 2157 नए पद भरे जाएंगे। बोर्ड प्रबंधन और इंप्लाइज यूनियन के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।  नई भर्ती के तहत जूनियर टीमेट के 1200, जेओआईटी के 575, ड्राइंग स्टाफ के 132 और जेई के 250 पद भरे जाएंगे।

Trending Videos
govt job himachal: 2157 posts will be filled up in electricity board in shimla
हिमाचल बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

नई भर्ती के तहत जूनियर टीमेट के 1200, जेओआईटी के 575, ड्राइंग स्टाफ के 132 और जेई के 250 पद भरे जाएंगे। बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का मामला सर्विस कमेटी में ले जाया जाएगा। बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में हुई बैठक में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को चार्जशीट करने पर भी सहमति बनी। बैठक में प्रबंधन वर्ग ने खाली पडे़ हेल्पर के पदों को भरने और तय मापदंडों के हिसाब से पद सृजन करने को भी मान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
govt job himachal: 2157 posts will be filled up in electricity board in shimla

लंबित पड़े करुणामूलक के करीब 900 मामलों को शीघ्र निपटाने, मानव रहित विद्युत उपकेंद्रों के रखरखाव के लिए सब स्टेशन स्टाफ  के 570 पद सृजन कर भरने और चतुर्थ श्रेणी से लिपिक पद के लिए कोटे में निर्धारित पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने पर भी सहमति बनी। बैठक में पूर्णकालिक निदेशकों सहित प्रबंध निदेशक व कार्यकारी निदेशक मौजूद रहे। बैठक में यूनियन की 88 मांगों पर चर्चा हुई। 

govt job himachal: 2157 posts will be filled up in electricity board in shimla
हिमाचल बिजली बोर्ड

यूनियन की ओर से अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा और महासचिव हीरा लाल वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बताया कि जूनियर टीमेट, जूनियर हेल्पर व जेएओ (आईटी) एवं अकाउंट्स के पदोन्नति के लिए तीन माह के भीतर बेहतर पदोन्नति नियम बनाने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
govt job himachal: 2157 posts will be filled up in electricity board in shimla
हिमाचल बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

आउटसोर्स पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए श्रम कानूनों का पालन सख्ती से करने, अकाउंट्स श्रेणी में विभिन्न स्तर पर रखे सीधी भर्ती के प्रावधान को खत्म करने और निम्न श्रेणी से पदोन्नति के प्रावधान को बढ़ावा देने का फैसला हुआ। पावर हाउस में कार्य कर रहे बेलदारो को हेल्पर बनाने, जनजातीय व बर्फीले क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को समय रहते स्नो किट व सेफ्टी शूज देने, लाइनमैन व इलेक्ट्रिशियन से कनिष्ठ अभियंता के लिए फोरमैन की तर्ज पर पदोन्नति नियमों में बदलाव करने पर भी सहमति बनी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed