सब्सक्राइब करें

करवाचौथ 2021: रिज पर चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत, पति का लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Oct 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
happy karwa chauth 2021 wishes quotes images greetings photos messages whatsapp status in hindi moon rise Women break fast in shimla himachal pradesh
शिमला में चांद का दीदार करती विवाहिता। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में रविवार को करवाचौथ का पर्व मनाया गया। शाम के समय पूजा के बाद सुहागिनें चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती रहीं। रात करीब साढ़े आठ बजे सुहागिनों को चांद का दीदार हुआ। शहर में मौसम खराब होने के कारण रिज मैदान पर लोगों की भीड़ नहीं दिखी। स्थानीय लोगों के अलावा शिमला घूमने आए पर्यटक साढ़े सात बजे के बाद ही रिज मैदान पर इकट्ठा होते नजर आए। रविवार को दिन भर बारिश होती रही। 

Trending Videos
happy karwa chauth 2021 wishes quotes images greetings photos messages whatsapp status in hindi moon rise Women break fast in shimla himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हुई। पोस्ट में बताया गया था कि अगर मौसम में खराबी या किसी अन्य कारण से चांद नहीं दिखाई देगा तो सुहागिनें भगवान शिव के मस्तक पर मौजूद चंद्र के दर्शन करके उन्हें अर्घ्य दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy karwa chauth 2021 wishes quotes images greetings photos messages whatsapp status in hindi moon rise Women break fast in shimla himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा प्लेट पर चावल या सफेद चंदन से भी चंद्र की आकृति बनाकर उन्हें अर्घ्य दे सकती हैं। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि अगर खराब मौसम के कारण अगर चंद्रमा नहीं दिखता है तो भी सुहागिनें रात 8:01 मिनट पर विधिवत इस अनुष्ठान को पूरा करके व्रत खोल सकती हैं।

happy karwa chauth 2021 wishes quotes images greetings photos messages whatsapp status in hindi moon rise Women break fast in shimla himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ पर जुन्गा, कोटी और जनेड़घाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने निराहार रहकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाएं दुकानों में करवा, सुहागी, मिठाइयां खरीदती नजर आईं।

विज्ञापन
happy karwa chauth 2021 wishes quotes images greetings photos messages whatsapp status in hindi moon rise Women break fast in shimla himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

प्रीतम सिंह ठाकुर, विश्वानंद ठाकुर ने बताया कि पहले अतीत में ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ का त्योहार नहीं मनाया जाता था। कुछ महिलाएं सादगी से व्रत रखती थीं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed