फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश से मंदिर में घुसा पानी-मलबा, 80 श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान, मलबे में दबी कारें

Sat, 13 Jul 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ज्यूरी/सोलन/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ज्यूरी/सोलन/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jul 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh next two days alert by IMD shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। शिमला के सराहन में कुछ घंटों में सबसे ज्यादा 115 मिलीमीटर बारिश हुई। ज्यूरी के उन्नू महादेव मंदिर में बारिश का पानी, मलबा घुस गया। शुक्रवार रात पत्थर गिरने से सराय में सोए 80 श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई।

heavy rain in himachal pradesh next two days alert by IMD shimla
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने भागकर जान बचाई। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। सोलन के कंडाघाट में नाले का मलबा सड़क पर आने से पार्क की चार कारें मलबे में दब गईं। चायल मार्ग पर मलबा गिरने से एक यात्री घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

heavy rain in himachal pradesh next two days alert by IMD shimla
- फोटो : अमर उजाला

अंब थाने में पानी घुस गया। ऊना की रिहायशी कॉलोनियों, दुकानों और गगरेट-दौलतपुर चौक बाजार में जलभराव की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh next two days alert by IMD shimla
- फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा जिले के दर्जनों संपर्क मार्ग बंद रहे। रक्कड़ के नजदीक खैरन खड्ड में एक ट्रक बह गया। हालांकि, लोडेड होने के कारण पलटने से बच गया। भूस्खलन और पेड़ गिरने से प्रदेश के 50 के करीब सड़कों पर यातायात ठप रहा।

विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh next two days alert by IMD shimla
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी और अपर शिमला के आधा दर्जनों रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। रोहतांग दर्रे और मनाली की चोटियों पर हिमपात जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed