{"_id":"5e280fba8ebc3e4b166c3c6d","slug":"here-lord-shiva-will-be-makeup-with-butter-for-a-month-water-will-not-be-offered-on-shivling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां एक महीने तक मक्खन से होगा भगवान शिव का श्रृंगार, शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाएगा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां एक महीने तक मक्खन से होगा भगवान शिव का श्रृंगार, शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाएगा जल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:58 PM IST
हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। देवभूमि के कई मंदिर रहस्यों से भरे पड़े हैं। इन मंदिरों से जुड़ी देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से एक माह पूर्व से मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में प्राचीन समय से मक्खन चढ़ाने की परंपरा को कायम रखते हुए हर रोज देवी-देवताओं के अलग-अलग रूपों का श्रृंगार किया जाता है।
Trending Videos
2 of 5
इस बार बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर 21 जनवरी तारारात्रि (रात एक बजे) से मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।। पहले दिन 21 किलो मक्खन से बाबा का श्रृंगार किया गया। स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन से कांगड़ा के बैजनाथ मंदिर में मौजूद शिवलिंग को उकेरा गया। प्राचीन मान्यता के अनुसार 21 जनवरी से एक माह तक शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिवरात्रि के शुभारंभ के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक होगा। भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर मंदिर के महंत, पुजारी और अन्य श्रद्धालुओं की ओर से मक्खन चढ़ाया जाएगा। एक माह तक मंदिर में हररोज श्रद्धालुओं की ओर से मक्खन चढ़ाया जाता रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन मक्खन निकाल लिया जाएगा।
4 of 5
शिवलिंग का शिवरात्रि महोत्सव के लिए शृंगार किया जाएगा। इसी के साथ महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ होता है। मान्यता है कि मक्खन को धृत कंबल के रूप में शिव भगवान को चढ़ाया जाता था। आध्यात्मिक दृष्टि से भगवान को 11 महीने तक जल चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि समय में कुछ फेरबदल किया गया है। 21 जनवरी को बाबा भूतनाथ जी को तारारात्रि से मक्खन रूपी धृत कंबल चढ़ाया गया इस दौरान मंदिर में महाशिवरात्रि तक नित्य प्रतिदिन मक्खन से बाबा भूतनाथ जी का श्रृंगार और झांकी निकालना विशेष आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 22 से 28 फरवरी तक भोजन की व्यवस्था रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।