{"_id":"5c223f77bdec22570670618e","slug":"hills-queen-shimla-huzzy-completely-in-the-color-of-christmas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: क्रिसमस के रंग में रंगी हिल्सक्वीन शिमला, उमड़ा सैलानियों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: क्रिसमस के रंग में रंगी हिल्सक्वीन शिमला, उमड़ा सैलानियों का सैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिल्सक्वीन मंगलवार को पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंग गई। शहर में जगह जगह सेंटा बच्चों को गिफ्ट बांटते नजर आए। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया। बाहरी राज्यों से आए सैलानियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
2 of 7
क्रिसमस पर शहर के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रभु यीशु को याद किया।क्रिसमस के मौके पर शहर के चर्चों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही चर्चों में प्रार्थना के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
3 of 7
रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च को क्रिसमस के लिए रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। क्राइस्ट चर्च के फादर सोहन लाल ने बताया कि क्रिसमस के अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों और सैलानियों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। चौड़ा मैदान स्थित चर्च में क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में डांस पार्टी का आयोजन किया गया। ब़ड़ी संख्या में राजधानी के युवक युवतियों और सैलानियों ने पार्टी में भाग लिया। इस मौके पर पार्टी में भाग लेने वालों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए। पर्यटन विकास निगम के होटल हाली डे होम में फूड फेस्टिवल के दौरान सैलानियों को लजीज व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन
5 of 7
क्रिसमस के बाद न्यू ईयर तक हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से सराबोर रहेगी। मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। सड़क और रेल मार्ग से रोजाना सैकड़ों यात्री शिमला पहुंच रहे हैं। सैलानियों की बढ़ती आमद के कारण शिमला आने जाने वाली बसों की एडवांस बुकिंग बढ़ गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।