हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई-गत्ताधार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस सड़क से बाहर निकलकर हवा में लटक गई। गनीमत यह रही कि बस हवा में ही अटकी रही। बस का हल्का सा संतुलन बिगड़ जाता तो करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरती। बस चालक ने हिम्मत दिखाते हुए तमाम यात्रियों को सूझबूझ से बचा लिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पांवटा साहिब-शिलाई-गताधार रूट पर चलने वाली एक निजी बस शिलाई की ओर जा रही थी। कफोटा से करीब दस किलोमीटर दूर बोहराड़ के समीप अचानक बस की स्टेयरिंग रॉड टूट गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई की तरफ उतर गई। बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर बाहर निकल गई।
हिमाचल: हवा में लटकी बस, चालक की सूझबूझ से बची 30 लोगों की जान
अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन