सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Himachal Weather: मुल्थान, मणिकर्ण में फटे बादल, ब्यास में बाढ़ से मनाली में 30 मकान खाली कराए

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Aug 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather news:cloudburst in Kangra flash flood in beas river manali
मनाली में ब्यास में आई बाढ़ से बाहंग में खतरे की जद में आए मकान, जिन्हें प्रशासन ने खाली करवाया। - फोटो : संवाद

कांगड़ा के मुल्थान के भुज्लिंग में बादल फटने से 20 बीघा जमीन पर उगाई गई नगदी फसलें गोभी, मूली, धनिया आदि बर्बाद हो गईं। वहीं, कुल्लू के मणिकर्ण के तोश नाले में भी दोपहर बाद बादल फटने से एक पुल बह गया। भारी बारिश से ब्यास नदी में आई बाढ़ से मनाली के बाहंग में 30 मकान खाली करवाने पड़े। ऊना के अंबोटा में 11 साल के बालक को नाले में बहने से बचा लिया गया। रविवार को राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, कुल्लू, धर्मशाला, बिलासपुर, नाहन और मंडी में झमाझम बादल बरसे। 

Trending Videos
Himachal Weather news:cloudburst in Kangra flash flood in beas river manali
नगरोटा सूरियां में ट्रैक्टर बहा। - फोटो : संवाद

मंडी के दवाड़ा में ब्यास का पानी चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर आने से यातायात बाधित हो गया। बाद में वाहनों के लिए रैंस टनल को प्रशासन ने आपातकाल के लिए खुलवाया। इस टनल का अभी अंतिम चरण में काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather news:cloudburst in Kangra flash flood in beas river manali
- फोटो : संवाद

यह टनल दवाड़ा के पास चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के लिए बन रही है। कुल्लू के वशिष्ठ बिहाल में हेलिपैड क्षतिग्रस्त हो गया। यहां गोशाल में लकड़ी का पुल बह गया। यह पुल 27 जुलाई को ही तैयार किया गया था। ब्यास के बीच बने टापू में फंसे तीन लोगों को राफ्ट से रेस्क्यू किया गया।

Himachal Weather news:cloudburst in Kangra flash flood in beas river manali
- फोटो : संवाद

लारजी डैम के गेट खोलने से ब्यास नदी उफान पर रही। उधर, कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में भी खड्ड में ट्रैक्टर ट्राली बह गए। तेलिंग नाले में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग दो घंटे बंद रहा।

विज्ञापन
Himachal Weather news:cloudburst in Kangra flash flood in beas river manali
- फोटो : संवाद

बारिश के चलते प्रदेश में 44 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि 100 बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। इनमें मंडी में ही 95 ट्रांसफार्मर ठप हैं, जिला कुल्लू में सबसे ज्यादा 21 सड़कों पर यातायात बंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed