{"_id":"5d8dad998ebc3e0164407b1d","slug":"himachal-weather-report-rain-in-shimla-hamirpur-kangra-and-kullu-maize-crop-damaged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बारिश, मक्के की फसल तबाह, भूस्खलन से सड़कें बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश, मक्के की फसल तबाह, भूस्खलन से सड़कें बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Sep 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। भरमौर हाईवे बारिश से चार घंटे बंद रहा। भारी बारिश के चलते शिमला और भुंतर में हवाई उड़ानें ठप रहीं। भटियात के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भरमौर दौरा भी शुक्रवार को रद्द हो गया। ऊना के टाहलीवाल में बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जल गए।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं से मैदानी जिलों में खेतों में मक्की की फसल बिछ गई। रोहतांग में फाहे गिरने से घाटी में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को भी हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मौसम में आए ताजे बदलाव के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून के विदा होने की संभावना जताई है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह से 11 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। जिला कुल्लू में बारिश से ऊंचाई वाले इलाकों में सेब का तुड़ान प्रभावित हुआ। भरमौर-पठानकोट एनएच पर रजेरा के पास भारी ल्हासा गिरने से यातायात चार घंटे बंद रहा। जिले के आधा दर्जन मार्गों पर भी भूस्खलन से वाहनों के पहिये थमे रहे। जिला कांगड़ा के रानीताल एनएच-20ए पर पेड़ और ल्हासे गिरने से करीब एक घंटा यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत उपमंडल नगरोटा बगवां के तहत पठियार के घिरथौली में बिजली गिरने से 250 केवी ट्रांसफार्मर, नगरोटा बगवां में 63 केवी ट्रांसफार्मर, समलोटी से निकलने वाली डिब्बर खड्ड के समीप भूमि कटाव से 11 केवी विद्युत लाइन के पोल बह गए। जिले में वीरवार रात से जारी मूसलाधार बारिश शुक्रवार सुबह सात बजे तक जारी रही। इस दौरान कई क्षेत्रों में जहां बिजली चमकने और गरजना से बिजली के तार, सेट टॉप बॉक्स जल गए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। जिला ऊना की जोल उपतहसील के तहत मक्की की फसल तूफान से बिछ गई। आलू की फसल के खेत भी जलमग्न हो गए। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.2, भुंतर में 29.6, सुंदरनगर में 28.7, चंबा में 27.7, सोलन में 26.2, नाहन में 25.2, कांगड़ा में 25.0, धर्मशाला में 23.6, शिमला में 22.0, कल्पा में 21.6, केलांग में 19.8 और डलहौजी में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।