सब्सक्राइब करें

मौसम हिमाचल: अटल टनल से मनाली-केलांग मार्ग बहाल, प्रदेश में 251 सड़कें अभी भी बंद

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jan 2022 09:16 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: Atal Tunnel to Manali-Keylong route restored, 251 roads still closed
बर्फ से ढका लाहौल का एक गांव। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद भले ही दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं लेकिन अटल टनल रोहतांग से होकर मनाली-केलांग नेशनल हाईवे आम लोगों के गुरुवार सुबह से खुल गया है। सुबह सात से नौ बजे तक टनल रूटीन की तरह मरम्मत के लिए बंद रही। इसके बाद मनाली-केलांग मार्ग पर, शिमला से चौपाल और नेरवा के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। हिमाचल में एक सप्ताह से 190 ट्रांसफार्मरों के बंद रहने और 82 पेयजल स्कीम चालू न होने से बर्फीले क्षेत्रों में लोगों को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 16 और 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, कुल्लू जिले में मौसम खुले हुए चार दिन हो गए हैं। अधिकतर जगहों पर निगम की बसों के साथ छोटे वाहनों का दौड़ना शुरू हो गया है, पर जिले में अभी छह दिन सें एक हाईवे-305 और 29 अन्य सड़कों पर वाहन सेवा बंद है।

Trending Videos
himachal weather update: Atal Tunnel to Manali-Keylong route restored, 251 roads still closed
सैंज में मनु ऋषि का मंदिर। - फोटो : संवाद

गांव में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। उन्हें बर्फबारी में मीलों तक पैदल चलना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक 20 मार्ग आनी-निरमंड की है। इसके अलावा जिला में 29 बिजली के ट्रांसफार्मर  भी बहाल नहीं हो सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Atal Tunnel to Manali-Keylong route restored, 251 roads still closed
सोलंगनाला में सैलानी। - फोटो : संवाद

मणिकर्ण, सैंज और गुशैणी में सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर जाम चल रहे हैं। हालांकि बिजली बोर्ड यहां बिजली बहाली में जुटा है, लेकिन बर्फबारी अधिक होने और पोल और तारों के जगह-जगह तहस नहस होने से कर्मियों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। 

himachal weather update: Atal Tunnel to Manali-Keylong route restored, 251 roads still closed
लाहौल की सड़कों पर लगा जाम। - फोटो : संवाद

वहीं, लगभग 50 से अधिक गांवों में एक सप्ताह से ब्लैक आउट चल रहा है।  गुरुवार को केलांग से मनाली के लिए वनवे ट्रैफिक बहाल किया गया। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला में बंद सड़कों व बिजली आपूर्ति को दुरूस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
himachal weather update: Atal Tunnel to Manali-Keylong route restored, 251 roads still closed
सोलंगनाला में सैलानी। - फोटो : संवाद

कई इलाकों में स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि मौसम भले ही खुल गया हो, बावजूद जिले के जलोड़ी दर्रा, हामटा, सोलंगनाला तथा अटल टनल के दोनों छोर में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पर्यटकों के साथ लोग मौसम को भांपकर ही आवाजाही करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed