सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि: सांस्कृतिक परेड में झलकी देश-विदेश की संस्कृति, 35 दलों ने की शिरकत, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Feb 2026 09:15 PM IST
सार

 छोटी काशी मंडी में शुक्रवार शाम अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत निकली भव्य अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड ने देश-दुनिया की संस्कृति की झलक नजर आई।

विज्ञापन
International Mahashivratri Festival: Cultural parade in Mandi showcases culture from across the country abroa
सांस्कृतिक परेड। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में शुक्रवार शाम अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत निकली भव्य अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड ने देश-दुनिया की संस्कृति की झलक नजर आई। इस आयोजन ने शहर को रंग, संगीत और लोक संस्कृति के अनूठे संगम से सराबोर कर दिया। 35 सांस्कृतिक दलों की भागीदारी से सजी यह परेड उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू होकर सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर तक पहुंची। मार्ग के दोनों ओर माैजूद भीड़ ने देश-विदेश की इस सांस्कृतिक झांकी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे आगे तिरंगा शान से लहराता रहा। इसके पीछे देश-विदेश के 35 सांस्कृतिक दल के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में सजकर अपने-अपने देश और प्रदेश की लोक संस्कृतियों की जीवंत झलक पेश करते हुए आगे बढ़े। अफ्रीकी देशों के कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुति पर युवाओं ने झूमकर स्वागत किया। 

Trending Videos
International Mahashivratri Festival: Cultural parade in Mandi showcases culture from across the country abroa
मंडी सांस्कृतिक परेड। - फोटो : संवाद

नेपाल और कजाकिस्तान के दलों ने अपनी पारंपरिक धुनों से दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने पूरे मार्ग में इन यादगार क्षणों को मोबाइल फोन में कैद किया। अर्जेंटीना के कलाकारों के फायर डांस ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। रूस के कलाकारों ने एलईडी डांस के जरिए आधुनिक रोशनी और पारंपरिक संगीत का अनूठा संगम दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Mahashivratri Festival: Cultural parade in Mandi showcases culture from across the country abroa
मंडी सांस्कृतिक परेड। - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय दलों में राजस्थान के घूमर, पंजाब के गतका दल ने हैरान करने वाले करतब और असम के बिहू की झलक ने परेड में अलग रंग भरे। हिमाचल के शिमला, कुल्लू, किन्नौर और चंबा के कलाकारों ने लोकवाद्य यंत्रों की मधुर थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति की गरिमा को सामने रखा। परेड में विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन और एसपी विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

International Mahashivratri Festival: Cultural parade in Mandi showcases culture from across the country abroa
मंडी सांस्कृतिक परेड। - फोटो : संवाद

11 विदेशी दलों ने दिखाई सांस्कृतिक विविधता
अंतरराष्ट्रीय दलों में अर्जेंटीना, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका के दो दल, रूस, अफ्रीका कॉन्टिनेंट (तंजानिया, नाइजीरिया, घाना, जिम्बाब्वे, लाइबेरिया, स्वाजीलैंड, लेसोथो, कैमरून और साउथ अफ्रीका), वेनेजुएला, नेपाल, कजाकिस्तान और कंबोडिया के कलाकार शामिल रहे। इन दलों ने पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
International Mahashivratri Festival: Cultural parade in Mandi showcases culture from across the country abroa
मंडी सांस्कृतिक परेड। - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय दलों ने दिखाई सांस्कृतिक झलक
देश के सात राष्ट्रीय दलों में राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब के दो दल, असम और मणिपुर के कलाकार शामिल रहे। प्रदेश के सात जिलों शिमला, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और सिरमौर के सांस्कृतिक दलों ने भी अपनी लोक परंपराओं की छटा बिखेरी। इसके अतिरिक्त मंडी जिला के पांच स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने भी परेड में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मांडव शो भी आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed