सब्सक्राइब करें

करवाचौथ पर कुंदन हार बना महिलाओं की पहली पसंद, शेर के मुंह वाले कड़ों की भी खूब मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Oct 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
karva chauth 2019 woman choice kundan necklace set Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में करवाचौथ को लेकर रौनक बढ़ गई है। लोअर और राम बाजार में दुकानें करवाचौथ के सामान से सज चुकी हैं। बाजारों को भी फैंसी लाइटों से सजाया गया है। महिलाएं भी खरीदारी में जुट गई हैं। खासकर आभूषणों की दुकानों में भीड़ बढ़ने लगी है। करवाचौथ 17 अक्तूबर को है। लेकिन इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

Trending Videos
karva chauth 2019 woman choice kundan necklace set Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

महिलाओं की मुख्य पसंद कुंदन वाला हार है। ज्वेलरों के मुताबिक इस हार की खूब डिमांड आ रही है। हालांकि इस हार की कीमत एक लाख से शुरू होकर छह लाख तक है। इसके अलावा चांदी से बने शेर के मुंह वाले कड़ों की भी खूब मांग है। शहर के ज्वेलर महिलाओं को गहनों पर 25 से 30  प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं।
कुंदन का हार : कीमत एक से छह लाख तक 
कुंदन का हार तीस से 50 ग्राम तक का होता है। इसकी कीमत एक लाख से शुरू होकर छह लाख तक की है। इसमें सबसे अधिक सोने का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा कुछ हीरे भी जड़े होते हैं। हार के डिजाइन के लिए लाल नगों का इस्तेमाल भी होता है। कहा कि यह महिलाओं पर निर्भर होता है कि नगों का इस्तेमाल किया जाए या नहीं। महिलाएं जिस तरह से हार की डिजाइन चाहती हैं उस तरह से इसमें बदलाव कर दिया जाता है। एक हार को बनाने में दो से तीन दिन लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
karva chauth 2019 woman choice kundan necklace set Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हीरे से बने गहनों की भी खूब डिमांड है। करवाचौथ को लेकर विशेष ऑफर चल रहे हैं। सोने के भाव भले ही बढ़े हों लेकिन मांग में कोई फर्क नहीं आया। महिलाएं सोने और चांदी के आभूषणों के आर्डर दे रही हैं। कुंदन हार के अलावा महिलाओं में डिजाइन कड़े और चूड़ियां की भी खूब मांग है।

karva chauth 2019 woman choice kundan necklace set Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

महिलाएं ज्यादातर सिंपल और हल्के डिजाइन को भी खरीदना पसंद कर रहे हैं। चांदी के कड़े भी खूब खरीदे जा रहे हैं। महिलाएं यह कड़े अपने पति को गिफ्ट देने के लिए ले रही है। इसमें शेर के मुख वाले कड़ों की ज्यादा मांग है। इन पर 10 से 20 प्रतिशत तक की छूट है। मालरोड के मन्नत ज्वेलर अंकित सूद ने बताया कि करवाचौथ पर हर साल गहनों पर विशेष छूट दी जाती है। महिलाएं गहनों के लिए आर्डर दे रही हैं। लाहौरी ज्वेलर के आदित्य पुन ने बताया कि इन दिनों महिलाएं सोने के डिजाइनर कड़ों को सबसे ज्यादा खरीद रही हैं। जड़उ और कुंदन वाले हार के लिए भी महिलाओं के आर्डर आ रहे हैं। गहनों पर 25 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
karva chauth 2019 woman choice kundan necklace set Shimla Himachal Pradesh
PIC - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के ध्रुव होटल शिमला में नीरा सूद और भानु सूद की ओर से करवाचौथ पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इसमें 65 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने तंबोला खेला, डांस किया, इसके अलावा अन्य गेम्स करवाई गईं। महिलाओं ने कई पुरस्कार भी जीते। महिलाओं ने डांस किया। कार्यक्रम के आयोजक नीरा सूद और भानु सूद ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed