{"_id":"5da0709e8ebc3e0142328212","slug":"karvachauth-2019-thirty-percent-discount-in-hptdc-hotels-for-newly-married-couples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर होटलों में सस्ती हुई बुकिंग, विवाहित जोड़ों को मिलेगी इतने फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर होटलों में सस्ती हुई बुकिंग, विवाहित जोड़ों को मिलेगी इतने फीसदी छूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने करवाचौथ और दिवाली के मौके पर विशेष पैकेज जारी किया है। करवाचौथ पर पर्यटन निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग सस्ती कर दी गई है। 16 से 18 अक्तूबर तक दो रात की होटल बुकिंग पर विवाहित जोड़ों को 30 फीसदी छूट मिलेगी। दिवाली के दौरान 26 से 28 अक्तूबर तक दो रात की होटल बुकिंग पर तीसरी रात का ठहराव मुफ्त होगा। एचपीटीडीसी के प्रदेश में स्थित सभी होटलों में यह विशेष पैकेज मान्य होगा।
2 of 5
पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि करवाचौथ के दिन सरगी के तौर पर परोसे जाने वाली फैनी, फल, दूध, मेथी, गुलाब जामुन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा अर्घ्य, पूजा की थाली और करवा (चावल, उड़द दाल, दूर्वा, फूल व कुंगु) भी फ्री में दिया जाएगा।
3 of 5
व्रत रखने वाले दंपती को रात्रि भोज में हिमाचली थाली परोसी जाएगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति 350 रुपये और जीएसटी चुकाना पड़ेगा। करवाचौथ का दूसरा सामान जैसे कि ड्राई फ्रूट, पुना, सुहागी (बिंदी, चूड़ी, काजल, रिब्बन, मेंहदी) भी एचपीटीडीसी ही उपलब्ध कराएगा। हालांकि, इसका ग्राहकों को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दिवाली पैकेज के तहत दिवाली की रात को लक्ष्मी पूजन की व्यवस्था होटलों के परिसरों में की जाएगी। यहां मेहमान पूजा कर सकेंगे। इस अवसर के लिए एचपीटीडीसी की संपत्तियों को दीयों की रौशनी के साथ विशेष तौर पर सजाया जाएगा। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने इस संबंध में सभी होटल प्रबंधकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुमुद सिंह ने कहा कि इस पर्व पर हिमाचल में काफी संख्या में सैलानी आते हैं। इसके दृष्टिगत निगम के होटलों द्वारा उनके ठहराव को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि करवाचौथ पति और पत्नी के बीच साझा किए गए पवित्र बंधन को दर्शाता है। विवाहित जोड़े इस त्योहार को निगम के होटलों में मनाकर यादगार बना सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।