सब्सक्राइब करें

सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने संभाला मोर्चा, कुल्लू में निकाला फ्लैग मार्च

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 May 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Sashastra Seema Bal Jawans Flag March in Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे ही मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, जिला निर्वाचन विभाग के साथ मतदान को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस भी सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कुल्लू जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है और जिले में पांच जगहों पर नाकाबंदी शुरू कर दी है।

Trending Videos
Lok Sabha Election 2019 Sashastra Seema Bal Jawans Flag March in Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, मतदान से पहले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को सशस्त्र सीमा पुलिस एसएसबी ने ढालपुर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सदर थाना के एसएचओ अशोक कुमार और एएसआई दलीप सिंह भी मौजूद रहे। एके-47 के साथ जवानों ने ढालपुर से लेकर अखाड़ा बाजार तक पैदल मार्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Sashastra Seema Bal Jawans Flag March in Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 मई को पुलिस की टीमों को उनके पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

Lok Sabha Election 2019 Sashastra Seema Bal Jawans Flag March in Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस ने चुनाव को लेकर बजौरा, लारजी, बजीर बावड़ी, लुहरी और गुलाबा में नाके लगाए हैं। अभी तक पुलिस ने 31 मामलों में 26 किलोग्राम चरस, 139 ग्राम हेरोइन और जुआ खेलने पर 1.30 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं, जगह-जगह लगाए गए नाकों में सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसमें नकदी, गोला बारूद और अन्य असला चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Sashastra Seema Bal Jawans Flag March in Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

चुनावी सुरक्षा को लेकर कुल्लू पहुंचे एसएसबी के जवान 18 मई के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। जिले में चार जगहों पर स्ट्रांग रूम स्थापित होंगे। जबकि, केरल पुलिस के 108 जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा देखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed