सब्सक्राइब करें

मत प्रतिशत हासिल करने में किशन कपूर देश में नंबर वन, अमित शाह को भी पीछे छोड़ा

प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 May 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election Result 2019 Kishan kapoor vote percent highest in country than Amit Shah
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीतने वाले कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने देश में मत प्रतिशत हासिल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। मोदी लहर में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कपूर ने कुल 72.02 प्रतिशत वोट हासिल किए। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पड़े कुल 10 लाख 6 हजार 989 मतों में से कपूर की झोली में 7 लाख 25 हजार 218 मत आए। 

Trending Videos
lok sabha election Result 2019 Kishan kapoor vote percent highest in country than Amit Shah
भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर

दूसरे नंबर पर भीलवाड़ा से प्रत्याशी सुभाष चंद्र बहेरिया ने 71.59 प्रतिशत, जबकि महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने 71.46 प्रतिशत, हरियाणा के करनाल से प्रत्याशी संजय भाटिया 70.08 और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुजरात के गांधीनगर से प्रत्याशी अमित शाह ने 69.77 प्रतिशत मत हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election Result 2019 Kishan kapoor vote percent highest in country than Amit Shah
भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर

हिमाचल में भाजपा प्रत्याशियों को मिले जन समर्थन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कपूर समेत चारों भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी ज्यादा मत प्रतिशत हासिल किया।

lok sabha election Result 2019 Kishan kapoor vote percent highest in country than Amit Shah
- फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और मंडी से राम स्वरूप शर्मा ने 68.78 व 68.75 प्रतिशत मत पाए, जबकि वाराणसी से प्रत्याशी रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में 63.62 और वायनाड सीट से राहुल गांधी को 64.67 प्रतिशत वोट आए। शिमला से सुरेश कश्यप को 66.35 मत मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed