फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तपने लगे हिमाचल के पहाड़, ऊना से ज्यादा गर्म हुआ शिमला

Fri, 29 Mar 2019 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Shimla maximum temperature reached 14.5 degree celsius
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मैदानों के साथ-साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। हिल्स क्वीन शिमला का न्यूनतम पारा सबसे गर्म जिले ऊना से भी अधिक हो गया है। मौसम में आए बदलाव के चलते पहाड़ों में भी पसीने छूटने लगे हैं। गुरुवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 14.5, जबकि ऊना का 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल में शिमला शहर का यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

Shimla maximum temperature reached 14.5 degree celsius
- फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा के बाद शिमला का न्यूनतम पारा पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। शुक्रवार को ऊना का अधिकतम पारा 34.2 डिग्री रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। 31 मार्च से 4 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 

Shimla maximum temperature reached 14.5 degree celsius
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार रात को हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 15.0, बिलासपुर में 14.8, कांगड़ा में 14.7, ऊना-पालमपुर में 14.0, सुंदरनगर में 13.8, नाहन में 12.5, चंबा-डलहौजी में 12.4, मंडी में 12.2, सोलन-भुंतर में 11.0, धर्मशाला में 10.2, मनाली में 6.4, कल्पा में 5.0 और केलांग में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla maximum temperature reached 14.5 degree celsius
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मार्च अंत से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाती है। विंटर सीजन की हिमाचल से अब विदाई हो गई है। अप्रैल महीने में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होगी।

अधिकतम तापमान 
ऊना                 34.2
सुंदरनगर             31.7
कांगड़ा              31.1
भुंतर                 30.0
चंबा                 29.6
नाहन               27.6 
सोलन              26.5
हमीरपुर             24.4
बिलासपुर          24.1  
शिमला             22.7
धर्मशाला           22.2

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed