सब्सक्राइब करें

Snowfall in Himachal: शिमला के कुफरी-नारकंडा और कुल्लू के मनाली, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में देखने लायक हैं नजारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Dec 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Himachal Pradesh: season first snowfall in Kufri Narkanda Manali Solangnala Jalori pass
मनाली में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली, सोलंगनाला, फातरू, कोठी, गुलाबा, पलचान तथा जलोड़ी दर्रा में इस सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। कुल्लू जिले के कई इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई बस रूट प्रभावित हुए हैं। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। सफेद चांदी से लकदक हुए घाटी के स्नो प्वाइंटों से चार माह से सुस्त चल रहे कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है।

Trending Videos
Snowfall in Himachal Pradesh: season first snowfall in Kufri Narkanda Manali Solangnala Jalori pass
मनाली, सोलंगनाला, फातरू, कोठी, गुलाबा, पलचान तथा जलोड़ी दर्रा में सीजन की पहली बर्फबारी। - फोटो : संवाद

स्टर्लिंग रिजॉर्ट गलू न्यू कुफरी के मैनेजर ऑपरेशन जीआर शर्मा और कैंप हिमालयन यो नारकंडा के संचालक सचिन डोगरा ने बताया कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Himachal Pradesh: season first snowfall in Kufri Narkanda Manali Solangnala Jalori pass
नारकंडा में बर्फबारी। - फोटो : ANI

चंबा जिले की चुराह की टेपा पंचायत में बर्फबारी से बिजली-यातायात व्यवस्था ठप हो गई है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी होने से किसानों-बागवानों में खुशी की लहर है। 

Snowfall in Himachal Pradesh: season first snowfall in Kufri Narkanda Manali Solangnala Jalori pass
- फोटो : संवाद

काफी समय से चल रहे सूखे की मार से अब किसानों को निजात मिली है। ताजा बर्फबारी और बारिश से सेब सहित गुठलीदार फलों के पेड़ों को संजीवनी मिली है।

विज्ञापन
Snowfall in Himachal Pradesh: season first snowfall in Kufri Narkanda Manali Solangnala Jalori pass
- फोटो : संवाद

सिरमौर जिले के चूड़धार में भी ताजा हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। जनजातीय जिला किन्नौर और आउटर सिराज के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed