सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   You will have to run 40 km to get vaccinated.

Chamba News: टीका लगवाने के लिए लगानी पड़ेगी 40 किमी की दौड़

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
You will have to run 40 km to get vaccinated.
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र के लोगों में टीकाकरण शिविर को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण (एचपीवी-वैक्सीन) बरंगाल में लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों दलीप कुमार, किशन चंद, बचन सिंह, प्रमोद कुमार आदि का कहना है कि तेलका लगभग 15 पंचायतों का केंद्रबिंदु है। इसके बावजूद लोगों को लगभग 40 किलोमीटर दूर बरंगाल जाना पड़ रहा है। इससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत मौड़ा, सालवां, बाड़का, भजोत्रा, द्रेकड़ी, करवाल, नडल सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस कैंप तक पहुंचने में मुश्किल होगी। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह मुख्य रूप से 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए अनुशंसित है लेकिन, इसे 45 वर्ष तक की आयु में भी लगाया जा सकता है। यह वैक्सीन एचपीवी वायरस से होने वाले कैंसर के खतरे को कम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ किहार डॉ. मनोज ठाकुर ने बताया कि टीकाकरण के लिए कोल्ड चैन की व्यवस्था किहार, सलूणी और बरंगाल में की गई है। दूर-दराज क्षेत्रों के बच्चों को आने-जाने के लिए गाड़ी का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed