सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Delighted the devotees with sermons

Chamba News: श्रद्धालुओं को प्रवचनों से किया निहाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
Delighted the devotees with sermons
समोट में भागवत कथा के दौरान भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालु
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। समोट में इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। कथा के चौथे दिन कथा वाचक त्रिलोक राज गोस्वामी ने प्रवचन दिए। उन्होंने भक्तों को श्रीमद्भागवत के महत्व के बारे में बताया और जीवन में भक्ति के मार्ग को अपनाने का संदेश दिया। प्रवचन के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह धार्मिक आयोजन 14 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं और भक्ति का लाभ ले रहे हैं। कथा में द्रम्मण हटली, गोला, सिहुंता, समोट, द्रमनाला, ककरोटी, बिन्ना, साहला, पातका और चुवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भाग ले रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed