सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   16 unemployed people from Chamba got jobs in a private company.

Chamba News: चंबा के 16 बेरोजगारों को मिली निजी कंपनी में नौकरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
16 unemployed people from Chamba got jobs in a private company.
विज्ञापन
सुंड़ला, तीसा और रोजगार कार्यालय चंबा में हुए साक्षात्कार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 16 बेरोजगार युवाओं को तीन दिन में निजी कंपनी में नौकरी मिली है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में आयोजित परिसर साक्षात्कार के जरिये बेरोजगार युवा रोजगारन्मुख हुए हैं। निजी कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर परिसर साक्षात्कार का आयोजन कर सुरक्षा कर्मियों सहित सुपरवाइजरों के पदों पर युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को निजी कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी दी है। कंपनी की ओर से युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित परिसर साक्षात्कार में सात युवाओं को नौकरी मिली। इस दौरान 15 युवाओं ने परिसर साक्षात्कार में भाग लिया। सुंड़ला में नौ बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। रोजगार उप कार्यालय तीसा में दस युवाओं ने भाग लिया और पांच युवाओं को नौकरी मिली। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भविष्य में भी परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed