{"_id":"69da3ae6cb5f90148d0143de","slug":"passengers-kept-waiting-for-the-bus-but-the-bus-returned-on-its-way-chamba-news-c-88-1-ssml1006-180116-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यात्री करते रहे बस का इंतजार, रास्ते लौट गई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यात्री करते रहे बस का इंतजार, रास्ते लौट गई बस
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा से डलहौजी-चुवाड़ी जाने वाली सरकारी बस खज्जियार नहीं पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। यात्री दोपहर से एचआरटीसी बस आने का इंतजार करते रह गए और चालक बस को एक किलोमीटर पीछे से ही मोड़कर ले गया। शनिवार को दोपहर 2 बजे चंबा बस स्टैंड से डलहौजी-चुवाड़ी वाया खज्जियार होकर सरकारी बस अपने रूट पर निकली, लेकिन शाम चार बजे जब बस गौतम रेस्ट हाउस के पास पहुंची तो चालक ने सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। बस को वहां से वापस चंबा के लिए ले गया। ऐसा करने का कोई कारण भी यात्रियों को नहीं बताया गया जबकि, एक किलोमीटर दूर खज्जियार में 20 यात्री डलहौजी और चुवाड़ी जाने के लिए दोपहर से सामान के साथ बस आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि बस बीच रास्ते से वापस चली गई है तो उन्होंने आरएम चंबा को फोन करना शुरू कर दिया। पहले तो अधिकारी ने बताया कि दूसरी बस भेजी जा रही है, लेकिन जब कोई बस नहीं आई तो लोगों ने उन्हें फिर फोन करना शुरू कर दिया। इस पर अधिकारी ने भी उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इस कारण खज्जियार से डलहौजी और चुवाड़ी के मध्य इस बस का इंतजार करने वाले दर्जनों लोग काफी परेशान हुए।
जिस बस का रूट तय है तो उसे वहां तक जाना अनिवार्य है। सवारियां बस और अपनी सहूलियत अनुसार जगह-जगह इंतजार करती हैं। ऐसे में बस न पहुंचने पर उन्हें परेशानी होती है। -आशीष स्थानीय निवासी
मशहूर पर्यटन स्थलों में यदि सरकारी बस नहीं पहुंच रही है तो ग्रामीण इलाकों में क्या हाल होंगे, इसका अंदाजा सोचने से ही लगाया जा सकता है। -बिट्टू, स्थानीय निवासी
सुबह से यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाम को बस आधे रास्ते से लौट गई और यात्री अपने गंतव्य तक नहीं जा सके। -जतिन, स्थानीय निवासी
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ। भविष्य में सवारियों को ऐसी दिक्कत पेश नहीं आएगी।
Trending Videos