सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A large portion of the NH was submerged in the Ravi River due to the landslide.

Chamba News: भूस्खलन से एनएच का बड़ा हिस्सा रावी में समाया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
A large portion of the NH was submerged in the Ravi River due to the landslide.
हेलीपैड के नीचे भरमौर-पठानकोट हाईवे बीचोंबीच भूस्खलन से बना छेद।
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। सुल्तानपुर हेलिपैड के पास भूस्खलन होने से एनएच का बड़ा हिस्सा रावी नदी में समा गया। सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर वाया हेलिपैड वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी है। वाहनों को अब वाया मत्स्य विभाग कार्यालय से जाने वाली सड़क से भेजा जा रहा है। हालांकि, यह मार्ग वनवे है लेकिन मुख्य मार्ग बंद होने से अब दोनों तरफ से इसी मार्ग से वाहनों की आवाजाही होगी। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। हेलिपैड के पास एनएच का बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन की बारिश में ऐसा हाल हो रहा है तो आगामी बरसात के मौसम में हालात बेकाबू भी हो सकते हैं। प्रशासन और विभाग को समय रहते इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। फिलहाल, सुल्तानपुर हेलिपैड वाले रास्ते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। एनएच के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ है। मरम्मत करवाने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। मौसम साफ होते ही यहां पर मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed