सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Signal failure during Holi, mobile phones become showpieces

Chamba News: होली में सिग्नल गुल, शोपीस बन गए मोबाइल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
Signal failure during Holi, mobile phones become showpieces
विज्ञापन
देर रात 11 बजे अचानक सिग्नल हो गया ठप
Trending Videos

शनिवार दोपहर दो बजे बहाल हुईं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में देर रात गुल हुआ मोबाइल सिग्नल शनिवार दोपहर के समय बहाल हुआ। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अचानक मोबाइल से सिग्नल गुल हो गया। इससे जियो और एयरटेल के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि ओएफसी कटने के कारण ऐसी समस्या पैदा हुई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सेवाएं बहाल हुईं। उपभोक्ताओं विनोद कुमार, दलीप सिंह, अजय कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, शक्ति प्रसाद का कहना है कि मोबाइल सिग्नल न होने के कारण उनके मोबाइल फोन शोपीस बन गए। दिनभर जरूरी कार्य भी मोबाइल के बिना नहीं हो पाए। कुल मिलाकर मोबाइल सिग्नल गुल होने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गईं। करीब 15 घंटे बाद क्षेत्र में मोबाइल सेवाएं बहाल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed