फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागपंचमीः एक रहस्यमयी मंदिर, जहां शिव पूजा करने आता है नाग-नागिन का जोड़ा

Wed, 08 Aug 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Sawan Month, Nag Panchami Unique Temple of Lord Shiva
अरुणाय मंदिर
नागपंचमी के मौके पर हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे रहस्यमयी मंदिर के बारे में, जहां नाग-नागिन का एक जोड़ा शिव पूजा करने के लिए आता है। वह किसी को काटता नहीं, न ही उन्हें लेकर लोगों में कोई डर है।
Chandigarh, Sawan Month, Nag Panchami Unique Temple of Lord Shiva
भगवान शिव का अनोखा रहस्यमयी मंदिर
ये मंदिर है हरियाणा में कैथल जिले में पेहवा के नजदीक अरूणाय स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर। कहा जाता है कि यहां साल में एक बार यहां नाग-नागिन का जोड़ा आता है और शिवलिंग की पूजा करके चला जाता है। इन्होंने आज तक किसी भी श्रद्धालु को नुकसान नहीं पहुंचाया।
Chandigarh, Sawan Month, Nag Panchami Unique Temple of Lord Shiva
अरुणाय मंदिर
पुजारी के मुताबिक, नाग-नागिन का जोड़ा शिव प्रतिमा की परिक्रमा करता रहता है। पुराणों के अनुसार यहां भगवान शिव स्वंय लिंग रूप में प्रकट हुए थे, जो स्वंयभू लिंग के रूप में मुख्य मंदिर में आज भी विराजमान हैं। इसलिए शिवरात्रि पर और सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं का तांता लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Sawan Month, Nag Panchami Unique Temple of Lord Shiva
अरुणाय मंदिर
मान्यता है कि यहां शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजन करवाने और यहां स्थित बेल वृक्ष पर धागा बांधने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मन्नत पूरी होने के बाद यहां पूजा करवाने व धागा खोलने के लिए श्रद्धालुओं को दोबारा आना पड़ता है। कहते हैं कि देवी सरस्वती ने श्राप मुक्ति के लिए की यहां शिव-आराधना की थी।
विज्ञापन
Chandigarh, Sawan Month, Nag Panchami Unique Temple of Lord Shiva
अरुणाय मंदिर
मंदिर की परिचय पुस्तिका के मुताबिक यहां दूध बिलोकर मक्खन नहीं निकाला जाता। यदि कोई प्रयास करता है तो दूध खराब होकर कीड़ों में बदल जाता है। मंदिर परिसर में खाट अर्थात चारपाई का प्रयोग नहीं किया जाता। यदि कोई व्यक्ति यहां अशुद्धि फैलाने का प्रयास करता है तो उसे दंड अवश्य मिलता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed