Diwali Calendar 2022: दीपावली रोशनी का पर्व है। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार भगवान राम इस दिन 14 वर्ष के वनवास के साथ अयोध्या वापस लौटे थे और इसी खुशी में आयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। एक अन्य मान्यता के अनुसार ऐसी मान्यता भी है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं इस कारण दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक माह की अमावस्या पर मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, वहीं वाल्मीकि रामायण के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी का विवाह हुआ था। इस वजह से हर साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व है। दिवाली आने से कई दिनों पहले से ही घरों की साफ-सफाई और सजावट होने लगती है। दिवाली की शाम को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश,कुबेर और माता सरस्वती की विशेष पूजा आराधना की जाती है। आइए जानते हैं इस दिवाली पर लक्ष्मी माता से जुड़ी सभी जानकारियां कैलेंडर के माध्यम से।
Diwali Calendar 2022: दिवाली आज, जानें पूजन विधि और मां लक्ष्मी से जुड़ी खास मान्यताएं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन घरों में करती हैं माता लक्ष्मी वास
माता लक्ष्मी दिवाली पर उनके घरों में प्रवेश करती हैं
. जहां साफ-सफाई हो
. जहां प्रतिदिन पूजा-पाठ हो
. जहां महिलाओं का सम्मान हो
. जहां भगवान विष्णु,श्रीयंत्र और श्री सूक्त का पाठ हो
माता लक्ष्मी ऐसे घरों में कभी वास नहीं करती
माता लक्ष्मी स्वच्छता का प्रतीक मानी गई हैं तो कुछ ऐसे स्थान हैं जहां माता लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
. जहां गंदगी और सामान बिखरा हुआ हो
. जहां स्त्रियों का अनादर हो
. जहां प्रतिदिन पूजा न होती हो
. जहां वास्तुदोष हो
मां लक्ष्मी के रहस्य
दिवाली के पावन पर्व पर आइए जानते हैं माता लक्ष्मी से जुड़े कुछ खास रहस्य।
. समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई
. लक्ष्मी जी भृगु ऋषि और ख्याति की संतान हैं।
. धाता और विधाता माता लक्ष्मी के दो भाई हैं।
. अलक्ष्मी माता लक्ष्मी की बहन हैं
. भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के पति हैं
. मान्यता हैं कि मां लक्ष्मी के 18 पुत्र हैं।
. वह क्षीरसागर में भगवान विष्णु संग निवास करती हैं।
. शुक्रवार,पूर्णिमा और दिवाली पर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
. मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू और हाथी हैं।
. माता लक्ष्मी सुख-समृद्धि और वैभव की देवी मानी जाती हैं।
महालक्ष्मी के घर आने के संकेत
यदि मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं और वह आपके घर में वास करना चाहती हैं तो आपको इससे जुड़े कई संकेत घर में देखने को मिलेंगे। जैसे-
- अचानक काली चींटियां का आना
- चिड़ियां का घोंसला बनाना
- दिवाली पर छिपकली का दिखना
- सपने में उल्लू,हाथी,झाड़ू और शंख देखना
- सुबह गन्ना, शंख, उल्लू और झाड़ू को देखना