सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Diwali 2025 Laxmi Puja Time: शुभ दीपावली आज, जानिए आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Oct 2025 07:49 AM IST
सार

Diwali 2025 Laxmi Puja Time: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में किया जाना सबसे शुभ माना गया है। इस वर्ष 20 अक्तूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन
Diwali 2025 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi City Wise Puja Muhurat Shubh Muhurat Mantra Aarti In Hindi
Diwali 2025 laxmi Puja Shubh Muhurat Timing - फोटो : adobe

Diwali 2025 laxmi Puja Shubh Muhurat Timing: दीपावली खुशियों, रौशनी, उमंग, उत्साह और सुख-सपन्नता का त्योहार होता है। दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा और प्रमुख प्रमुख त्योहार होता है। यह लगातार पांच दिनों तक चलता है जिसमें अलग-अलग तरह का त्योहार मनाया जाता है। इस कारण से इसे पंच दीपोत्सव पर्व के नाम से जाना जाता है। दिवाली के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे  दिन गोवर्धन और पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। 



दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ इस दिन भगवान गणेश, माता सरस्वती और भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान होता है। हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन का खास महत्व होता है। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त। यह समय लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यानी प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना शुभ लाभों में वृद्धि और सर्वोत्तम माना जाता है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ लग्न स्थिर लग्न लग्न माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात को अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करने पर माता लक्ष्मी घर में अंश रूप में वास करने लगती हैं।

दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali 2025 Lakshmi Puja Ka Shubh Muhurat)
इस वर्ष 20 अक्तूबर को शुभ दीपावली का त्योहार है। दिवाली की रात प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस तरह के लक्ष्मी पूजन के लिए करीब 01 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा।

दीपावली 2025- शुभ तिथि
अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 20 अक्तूबर को शाम 03:44
अमावस्या तिथि समाप्त - 21 अक्टूबर को शाम 05:54

दीपावली 2025- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल)
लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त- शाम 07:08 से 08:18 तक
अवधि- 1 घंटे 11 मिनट

प्रदोष काल- 05:46 से 08:18 तक
वृषभ काल- 07:08 से 09 :03 तक

दिवाली 2025 में लक्ष्मी पूजा का यह शुभ मुहूर्त दिल्ली के अनुसार है। देश के कई अलग-अलग शहरों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के कई शहरों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त। 

Trending Videos
Diwali 2025 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi City Wise Puja Muhurat Shubh Muhurat Mantra Aarti In Hindi
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त - फोटो : adobe
Diwali 2025 Laxmi Puja Timings In Delhi: लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- दिल्ली                            
 
दिल्ली  07:08 से 08:18 तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi City Wise Puja Muhurat Shubh Muhurat Mantra Aarti In Hindi
Diwali 2025 Lakshmi Puja Timings In Uttar Pradesh - फोटो : adobe
लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: Diwali 2025 Lakshmi Puja Timing In Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश                शुभ मुहूर्त
लखनऊ 06:56 से 08:04 मिनट तक   
नोएडा   07:07 से 08:18 मिनट तक
मेरठ   07:05 से 08:16  मिनट तक
कानपुर 06:59 से 08:07 मिनट तक
बनारस  05:25 से 05:54 मिनट तक
प्रयागराज  06:55 से 08:01 मिनट तक
मथुरा 07:08 से 08:17 मिनट तक
आगरा 07:07 से 08:16 मिनट तक
Diwali 2025 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi City Wise Puja Muhurat Shubh Muhurat Mantra Aarti In Hindi
Diwali 2025 Lakshmi Puja Timings In Uttarakhand - फोटो : adobe
लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: Diwali 2025 Lakshmi Puja Timing In Uttarakhand

उत्तराखंड                    शुभ मुहूर्त
देहरादून 07:01 से 08:14 मिनट तक
नैनीताल 07:02 से 08:14 मिनट तक
अल्मोड़ा 06:56 से 08:08 मिनट तक
ऋषिकेश 07:01 से 08:13 मिनट तक
हरिद्वार   07:02  से 08:14 मिनट तक
विज्ञापन
Diwali 2025 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi City Wise Puja Muhurat Shubh Muhurat Mantra Aarti In Hindi
Diwali 2025 Lakshmi Puja Timings In Haryana - फोटो : adobe
लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: Diwali 2025 Lakshmi Puja Timing In Haryana

 हरियाणा                      शुभ मुहूर्त
चंडीगढ़ 07:06 से 08:19 मिनट तक  
गुरुग्राम 07:09 से 08:19 मिनट तक  
फरीदाबाद 07:08 से 08:18 मिनट तक
अंबाला 07:09 से 08:19 मिनट तक
रोहतक 07:10 से 08:21 मिनट तक
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed