सब्सक्राइब करें

सोमवार को करें बहुला गाय की पूजा, बेटों की होगी लंबी आयु

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 19 Aug 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Ganesh chahturthi bahula chaturthi significance time
- फोटो : social media

भादौ माह में चतुर्थी को धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस चतुर्थी व्रत में गणेश भगवान के साथ-साथ बहुला नामक धर्म परायण गाय की भी पूजा की जाती है। इस व्रत को लेकर एक कथा काफी प्रचलित है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बहुला चतुर्थी के दिन किस तरह पूजा-पाठ करें और व्रत रखें। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
Trending Videos
Ganesh chahturthi bahula chaturthi significance time
- फोटो : social media

एक कथा है कि नंद बाबा के गौशाला में ढेर सारी गाएं थीं। इन्हीं गायों में कामधेनु की वंशज बहुला नाम की धर्म परायण गाय भी थी। एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने परायण गाय की परीक्षा लेने के बारे में सोची। बहुला एक दिन चरते हुए अपने झुंड से बिछड़ गई। इस दौरान श्रीकृष्ण ने सिंह बनकर बहुला को घेर लिया और उस पर आक्रमण करने का प्रयास किया। बहुला ने अपनी जान को संकट में देख शेर से निवेदन किया कि आज उसे ना मारे क्योंकि वह अपने छोटे से बछड़े से आखिरी बार मिलना चाहती है। उसका बछड़ा भूखा होगा और उसे आकिरी बार दूध पिलाकर वह कल खुद ही उसके पास चली आएगी। शेर ने बहुला की बात मान ली। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh chahturthi bahula chaturthi significance time
- फोटो : social media

बहुला शेर को दिए गए वचन के मुताबिक वह खुद शेर के पास चली आई। बहुला की घर्म परायणता को देखकर श्रीकृष्ण बहुत खुश हुए और बहुला से कहा कि तुम धर्म की परीक्षा में सफल हुई। और उन्होंने बहुला का वरदान दिया कि कलियुग में तुम्हारी धर्म परायणता की वजह से भादौ माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पूजा होगी। इस पूजा के कारण महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
Ganesh chahturthi bahula chaturthi significance time
- फोटो : social media

व्रत विधि
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को पूरे दिन निराहार रहकर शाम के वक्त मिट्टी की गाय और शेर बनाकर पूजा करनी चाहिए। पूजा में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिन्हें बहुला को अर्पित किया जाता है। पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद गाय और बछड़े को खिलाया जाता है। व्रत करने वाले को बहुला की कथा का पाठ भी करना चाहिए। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
विज्ञापन
Ganesh chahturthi bahula chaturthi significance time

बहुला की पूजा के साथ-साथ इस दिन गणेश भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन गणेशजी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का योग बनता है। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed