गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह उत्सव 10 दिनों तक धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाएगा। इस पूरे दस दिन में सभी दिन शुभ हैं गणेश जी की पूजा करने के लिए। लेकिन बुधवार के दिन गणेश जी की खास पूजा की जाती है। इसलिए गणेश उत्सव के दौरान पड़ने वाले बुधवार बेहद खास होते हैं। इस बार के गणेशोत्सव में दो बुधवार पड़ेंगे। पहला बुधवार 4 सितंबर को है। धार्मिक और ज्योतिष के मुताबिक गणेश उत्सव के दौरान कुछ उपाय करने से विद्या, बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं गणेश महोत्सव के पहले बुधवार को किस तरह के उपाय करें ताकि आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त हो।
गणपति उत्सव के दौरान बुधवार को करें ये उपाय, धन के साथ बढ़ेगा वैभव
बुधवार के दिन गणेशजी को साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गणेश जी को इसका भोग अत्यंत प्रिय होता है। उन्हें चूरमा का भोग लगाने से खास कृपा प्राप्त होती है। गणपति उत्सव के बुधवार को गणपति को हरी घास यानी दूर्वा जरूर चढ़ाएं। गणेश अथर्वशीर्षी में कहा गया है कि जो व्यक्ति गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। इससे आपके धन प्राप्ति का योग बनेगा।
धन-संपत्ति से जुड़ी सभी समस्याओं का सरल उपाय, जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
हर बुधवार गणेशजी को पांच दूर्वा अर्पित करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। बुधवार को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ मूलतः भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है। इस गणपति स्त्रोत का पाठ धार्मिक दृष्टि से सभी दोष मुक्त करता है। साथ ही आपके व्यावहारिक जीवन के कष्टों और आने वाली बाधाओं से भी रक्षा करता है।
धन-संपत्ति से जुड़ी सभी समस्याओं का सरल उपाय, जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
इस दौरान पड़ने वाले बुधवार के दिन गणेश गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। धार्मिक मान्यता यह है कि ऐसा करने से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गणपति उत्सव के दौरान आने वाले बुधवार के दिन कन्या भोजन करवाएं। बुधवार के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के श्रीगणेश जी की पूरे विधि-विधान से स्थापना करें। इससे दरिद्रता खत्म होती है।
धन-संपत्ति से जुड़ी सभी समस्याओं का सरल उपाय, जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं और खुद के माथे पर भी यह तिलक अवश्य लगाएं। इस उपाय से गणेश जी खुश होकर एकसाथ कई सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। और धन वैभव की भी प्राप्ति होने लगती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ ना कुछ दान करें।
धन-संपत्ति से जुड़ी सभी समस्याओं का सरल उपाय, जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

कमेंट
कमेंट X