Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Yog: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर-घर में बप्पा की स्थापना की जाती है। 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव का ये पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को सुख, समृद्धि, वैभव, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता का प्रतीक माना जाता है। गणेश जी बुद्धि के भी देवता माने जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर की जाती है। पौराणिक मान्यता है के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मध्याह्र काल में, स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था। भाद्रपद माह की गणेश चतुर्थी को कलंक चतुर्थी और डण्डा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी में कुछ विशेष संयोग बन रहे हैं। जिनमें से 3 शुभ योग और 1 सर्वार्थ सिद्धि योग शामिल है। आइए जानते हैं चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक के शुभ योग के बारे में।
Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं खास संयोग, इस विशेष योग में करें बप्पा की आराधना
गणेश चतुर्थी पर शुभ योग
31 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी है। और इस बार चतुर्थी तिथि रवि योग में है। रवि योग प्रात: 05:58 बजे से लेकर देर रात 12:12 बजे तक है। इसके अलावा दो शुभ योग ब्रह्म और शुक्ल योग भी बन रहे हैं। इसमें शुक्ल योग प्रातः काल से लेकर रात 10:48 बजे तक है। उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। यह तीनों योग पूजा पाठ की दृष्टि से शुभ माने जाते हैं।
गणेश चतुर्थी के तिथि अनुसार शुभ योग
31 अगस्त, बुधवार: रवि योग, प्रात: 05:58 से देर रात 12:12 बजे तक
01 सितंबर, गुरुवार: रवि योग, देर रात 12:12 से प्रातः 05:59 बजे तक
02 सितंबर, शुक्रवार: सर्वार्थ सिद्धि योग, रात्रि 11:47 से 3 सितंबर, शनिवार प्रातः 06:00 बजे तक,
02 सितंबर, शुक्रवार रवि योग: प्रातः 05:59 बजे से रात्रि 11:47 बजे तक
3 सितंबर, शनिवार: कोई विशेष योग नहीं
4 सितंबर, रविवार: सर्वार्थ सिद्धि योग, रात्रि 09:43 से प्रातः 06:01 बजे तक, रवि योग भी सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही
5 सितंबर, सोमवार: रवि योग, पूरे दिन
6 सितंबर, मंगलवार: रवि योग, प्रातः 06:01 बजे से शाम 06:09 बजे तक
7 सितंबर, बुधवार: त्रिपुष्कर योग, प्रातः 03:04 बजे से सुबह 06:02 बजे तक
8 सितंबर, गुरुवार: रवि योग, दोपहर 01: 46 बजे से अगले दिन सुबह 06:03 बजे तक
9 सितंबर, शुक्रवार: रवि योग, सुबह 06:03 बजे से सुबह 11:35 बजे तक
