सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग, बप्पा पूरी करेंगे आपकी हर मनोकामना

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 23 Aug 2022 08:59 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Offer these things to lord ganesha in 10 days of Ganesh Utsav
गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग - फोटो : iStock

Ganesh Chaturthi 2022 Bhog: भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि पर सुख और समृद्धि के देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है। गणेश उत्सव का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला ये उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी। इसी दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ये महोत्सव दस दिन बाद यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ ही समाप्त किया जाता है। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इन दिनों भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को कौन से भोग लगाने चाहिए... 

Trending Videos
Ganesh Chaturthi 2022 Offer these things to lord ganesha in 10 days of Ganesh Utsav
गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग - फोटो : istock

गणेश उत्सव पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग 

  • भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। ऐसे में भगवान गणेश के जन्मोत्सव के दिन मोदक का भोग लगाएं। इससे बप्पा शीघ्र प्रसन्न होंगे। 
  • मान्यताओं के अनुसार, गणेश उत्सव के दूसरे दिन भगवान गणपति को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना उत्तम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Offer these things to lord ganesha in 10 days of Ganesh Utsav
गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग - फोटो : iStock
  • वहीं तीसरे दिन एक दन्त दया वंत की पूजा में बेसन के लड्डू जरूर शामिल करें। 
  • भगवान गणेश को केले का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। इस लिए गणेश उत्सव के दौरान प्रसाद में केले का फल जरूर शामिल करें। 
Ganesh Chaturthi 2022 Offer these things to lord ganesha in 10 days of Ganesh Utsav
गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग - फोटो : iStock
  • गणेश जी को मखाने की खीर पसंद है। ऐसे में उन्हें प्रसाद के रूप में मखाने की खीर जरूर चढ़ाएं। 
  • गणेश जी की पूजा में नारियल जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Offer these things to lord ganesha in 10 days of Ganesh Utsav
गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग - फोटो : Istock
  • विघ्न विनाशक गणेश की पूजा में मेवे के लड्डू का भोग लगाएं। 
  • मन्यता है कि दूध से बना कलाकंद भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। पूजा में कलाकंद का भोग लगाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed