Happy Dhanteras Wishes 2022: इस साल 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर भगवान की भी पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के ही दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धनवंतरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की भी परंपरा है। लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और वाहन भी खरीदते हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह का नया सामान लेना धनतेरस के दिन शुभ होता है। धनतेरस का पर्व शुभ हो और सबके लिए खुशियां लेकर आए इसी कामना के साथ लोग अपनों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। आप इस धनतरेस इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं...
Happy Dhanteras 2022 Wishes: इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें धनतेरस की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे आप पर कृपा अपार
दिन रात बढ़े आपका कारोबार
मिले आपको सबका भरपूर प्यार
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
धनतेरस का है शुभ दिन आया
सबके लिए है खुशियां लाया
लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
रहेगी आपके परिवार पर सुखों की छाया
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
धन धान्य से भरा रहे ये धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल कर करें पूजन उनका
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो
हीरे मोती सा आपका ताज हो
थी जिसकी तमन्ना वो वो खुशी आपके पास हो
कुछ ऐसा धनतेरस आपका धनतेरस का त्योहार हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं