फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2026: अगस्त में कब है हरियाली तीज ? जानें पूजा मुहूर्त और शुभ संयोग

Thu, 06 Aug 2026 12:40 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Aug 2026 12:40 PM IST
सार

Hariyali Teej: हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करेंगी, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए व्रत रखेंगी।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Date 3 Auspicious Yogas Puja Muhurat and Significance Know every Details here
हरियाली तीज पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग - फोटो : AI

सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। इसी महीने आने वाली हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव व माता गौरी की पूजा करती हैं। इस बार हरियाली तीज का पर्व और भी खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन एक साथ तीन शुभ योग बन रहे हैं, जिन्हें ज्योतिष की दृष्टि से बेहद फलदायी माना जाता है। तो आइए जानते हैं।

Hariyali Teej 2026 Date 3 Auspicious Yogas Puja Muhurat and Significance Know every Details here
हरियाली तीज पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग - फोटो : Freepik

कब मनाई जाएगी हरियाली तीज 2026?
पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त 2026 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।

Hariyali Teej 2026 Date 3 Auspicious Yogas Puja Muhurat and Significance Know every Details here
हरियाली तीज पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग - फोटो : adobe

इस बार बन रहे हैं तीन शुभ योग
हरियाली तीज के दिन शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इन तीनों योगों को शुभ कार्यों, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है।

शिव योग- सुबह 07:09 बजे तक रहेगा।
सिद्ध योग- 15 अगस्त को पूरे दिन और पूरी रात के बाद 16 अगस्त सुबह 5:21 बजे तक रहेगा।
रवि योग- सुबह 6:19 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त को सुबह 3:25 बजे तक रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Date 3 Auspicious Yogas Puja Muhurat and Significance Know every Details here
हरियाली तीज पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग - फोटो : freepik

हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त

 

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 बजे से 5:35 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 5:12 बजे से 6:19 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:08 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:51 बजे से 3:42 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:06 बजे से 7:29 बजे तक
विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Date 3 Auspicious Yogas Puja Muhurat and Significance Know every Details here
हरियाली तीज पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग - फोटो : adobe

किस लिए रखी जाती है हरियाली तीज?
हरियाली तीज का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम और दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कई स्थानों पर महिलाएं झूला झूलती हैं, सावन के पारंपरिक गीत गाती हैं और उत्सव का आनंद लेती हैं।

सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई अविवाहित लड़कियां भी यह व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन श्रद्धापूर्वक निर्जला उपवास और पूजा करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होने और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आने की भी मान्यता है।
 

Sawan Shivratri 2026: 11 या 12 अगस्त कब चढ़ेगा जल ? जानें सही डेट और चार प्रहर की पूजा का मुहूर्त

Kamika Ekadashi 2026: कब है सावन की पहली एकादशी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और कुछ सरल उपाय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed