सब्सक्राइब करें

16 अगस्त से शुरू हो गया भादौ का महीना, जानें इस माह में कौन-कौन से हैं मुख्य त्योहार

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 16 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
know about festival list of bhado month
- फोटो : अमर उजाला

बीते 15 अगस्त को श्रावण मास खत्म हो गया। शुक्रवार यानी की 16 अगस्त से हिंदी पंचांग का छठा महीना भादौ यानी की भाद्रपद शुरू हो जाएगा। इस माह में कई बड़े पर्व आने वाले हैं। इस माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष भी शुरू होगा। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भाद्रपद यानी की भादौ में कौन-कौन सी शुभ तिथि व त्योहार आने वाले हैं। 



कैसे मिलेंगे त्योहारों से सही फल? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

Trending Videos
know about festival list of bhado month
- फोटो : social media

19 अगस्त, सोमवार को गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा। इसके बाद बुधवार यानी 21 अगस्त को हल षष्टी यानी श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की जयंती है। शुक्रवार 23 अगस्त को पूरे देश भर में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस खास दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं। और माखन-मिश्री का भोग लगाएं। 

कैसे मिलेंगे त्योहारों से सही फल? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
know about festival list of bhado month
- फोटो : अमर उजाला

26 अगस्त, सोमवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी रहेगी। इसे दया और अजा एकादशी भी कहा जाता है। 30 अगस्त यानी की शुक्रवार को भाद्रपद मास की अमावस्या है। इस तिथि पर पितर देवताओं के लिए ध्यान करना चाहिए। इस दिन पितरों के श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। 

कैसे मिलेंगे त्योहारों से सही फल? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

know about festival list of bhado month
- फोटो : sonbhadra

2 सितंबर यानी की सोमवार को हरितालिका तीज है। इस खास दिन के मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इसी दिन से दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। रविवार 8 सितंबर को तेजा दशमी है। इस खास दिन पर तेजाजी महाराज की विशेष पूजा की जाती है।

कैसे मिलेंगे त्योहारों से सही फल? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
know about festival list of bhado month
- फोटो : social media

सोमवार, 9 सितंबर को डोल ग्यारस है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत रखे जाते हैं। वहीं गुरुवार 12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इसके अलावा 14 सितंबर यानी कि शनिवार को भाद्रपद माह का अंतिम पूर्णिमा है। इस तिथि से श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाएंगे। 

कैसे मिलेंगे त्योहारों से सही फल? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed