{"_id":"5ffc72748ebc3e30b7778643","slug":"lohri-2021-know-the-rituals-of-the-lohri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2021: लोहड़ी आज, जानें इस पर्व से जुड़ी खास बातें, मान्यताएं और परंपराएं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Lohri 2021: लोहड़ी आज, जानें इस पर्व से जुड़ी खास बातें, मान्यताएं और परंपराएं
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 13 Jan 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हैप्पी लोहड़ी 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज देशभर में लोहड़ी मनाई जा रही है। यह उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। आइए जानते हैं लोहड़ी से जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं।
2 of 6
लोहड़ी 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
लोहड़ी पर्व के अवसर पर लोग अपने रिश्तेदारों को विशेष प्रकार की मिठाइयां (तिल और गुड़ की बनी रेवड़ी) देकर बधाई देते हैं। शाम के समय में आग जलाकर उसमें अन्न डाले जाते हैं। लोहड़ी के दिन लोग भांगड़ा और गिद्दा नृत्य किया जाता है। लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है। यह तिल और गुड़ की रोड़ी से मिलकर बना है।
3 of 6
उत्साह का पर्व है लोहड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुवाई और कटाई से जुड़ा एक विशेष पर्व है। इस अवसर पर पंजाब में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है। इसके अलावा कई हिस्सों में माना जाता है यह त्योहार पूस की आखिरी रात और माघ की पहली सुबह की कड़क ठंड को कम करने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लोहड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
लोहड़ी के दिन अग्नि जलाने के बाद उसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं। वहीं इसके बाद सभी लोग अग्नि के गोल-गोल चक्कर लगाते हुए सुंदरिए-मुंदरिए हो, ओ आ गई लोहड़ी वे, जैसे पारंपरिक गीत गाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते इस पावन पर्व को उल्लास के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
लोहड़ी
- फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है। दरअसल, मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में ही रहता है। कहते हैं कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।