{"_id":"5c6fc68abdec22128b55a03a","slug":"mahashivratri-2019-puja-according-to-your-desire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2019 : मनोकामना के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
महाशिवरात्रि 2019 : मनोकामना के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक
Fri, 22 Feb 2019 03:24 PM IST
Madhukar Mishra
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Madhukar Mishra
Updated Fri, 22 Feb 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव औढर दानी हैं। कहने का तात्पर्य यह कि भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना भी काफी सरल है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैंख, जो व्यक्ति की अलग-अलग मनोकामना को पूरी करने में बड़े ही सहायक माने गए हैं। आइए जानते हैं शिव पूजा में किस मनोकामना के लिए किस चीज का प्रयोग किया जाता है —
Sugarcane Juice
कहते हैं कि सृष्टि के कण-कण में महादेव का वास है और वे अपने भक्तों का हर रूप में कल्याण करते हैं। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो महज लोटे भर जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आपके किसी परिजन के विवाह में समस्या आ रही हैं तो आप महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
https://www.amarujala.com/services/pujas
https://www.amarujala.com/services/pujas
शहद
महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से शिवलिंग पर शहद से अभिषेक से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन से कर्ज का मर्ज भी दूर हो जाता है और परिजनों के बीच सामंजस्य बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
h
महाशिवरात्रि रात्रि पर शिव का दही से अभिषेक करने पर जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को वाहन सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
milk
यदि आप भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न कर मनाचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।