फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर इन छह चीजों को दान करने से मिलता है धन, जीवन रहता है सुखी

Sat, 09 Jan 2021 07:49 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 09 Jan 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 donate these things on Makar Sankranti to get happy life
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला

Makar Sankranti 2021: सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व देशभर में अलग-अलग रूप में, अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह पर्व बेहद खास माना जाता है। मकर संक्रांति में सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में आते हैं। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान, दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से जातकों को दोगुना फल प्राप्त होता है।  

Makar Sankranti 2021 donate these things on Makar Sankranti to get happy life
खिचड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
सुख-शांति के लिए दान करें खिचड़ी

मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से जाना है। इस दिन प्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटने की परंपरा है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से जीवन में सुख और शांति आती है। स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है।

Makar Sankranti 2021 donate these things on Makar Sankranti to get happy life
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : Social Media
इन चीजों के दान से सूर्य देव होते हैं प्रसन्न

मकर संक्रांति के दिन इस दिन गुड़ और तिल दान करने का बड़ा महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन गुड़ एवं तिल का दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और कार्य सिद्ध होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 donate these things on Makar Sankranti to get happy life
शनि साढ़ेसाती के लिए करें काले तिल का दान - फोटो : social media
शनि साढ़ेसाती के लिए करें काले तिल का दान

जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है। उन्हें मकर संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए। इस उपाय के करने से आपकी कुंडली में शनिदोष दूर होगा। कार्य-व्यापार में तरक्की होगी और आपकी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 donate these things on Makar Sankranti to get happy life
अगर चल रहा हो बुरा समय तो करें नमक दान - फोटो : सोशल मीडिया
अगर चल रहा हो बुरा समय तो करें नमक दान

मकर संक्रांति के दिन नमक दान करने का भी महत्व है। अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उसे मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed