फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2021: जानिए मकर संक्रांति का महत्व, राशि के अनुसार करें दान और पाएं ग्रह दोषों से मुक्ति

Fri, 08 Jan 2021 12:04 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2021 festivals importance significance and know daan on makar sankranti
मकर संक्रांति 2021: मकर राशि में सूर्य के प्रवेश को देवताओं के दिन का प्रातःकाल माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

सभी राशियों के स्वामी भगवान सूर्य 14 जनवरी की सुबह 08 बजकर12 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि पर गोचर करते ही सूर्य उत्तरायण की यात्रा आरम्भ करेंगे जिसके फलस्वरूप देवताओं के दिन का शुभारंभ हो जाएगा। पृथ्वी वासियों का एक वर्ष देवलोक का एक दिन-रात्रि के बराबर होता है। इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्य, यज्ञोपवीत, सकाम अनुष्ठान, शादी- विवाह, गृहप्रवेश आदि मुहूर्त आरम्भ हो जायेंगे।



मकर राशि में सूर्य के प्रवेश को देवताओं के दिन का प्रातःकाल माना गया है। इसीलिए वर्ष की सभी संक्रांतियों में मकर संक्रांति का समय पृथ्वी वासियों के लिए सर्वाधिक पुण्य फल दायक रहता है। इस दिन किया गया स्नान, जप-तप, पूजा-पाठ, दान पुण्य का फल अक्षुण  रहता है। दिन का आरम्भ स्नान ध्यान और दान के साथ करना चाहिए। 

makar sankranti 2021 festivals importance significance and know daan on makar sankranti
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला

मत्स्य पुराण के अनुसार जिस समय मधु नामक महादैत्य के अत्याचार से सृष्टि त्राहि-त्राहि हो रही थी उसी समय महाविष्णु ने उस दैत्य का वध किया। श्रमस्वरूप श्रीमहाविष्णु के शरीर से पसीने की कुछ बूंदें पृथ्वी पर भी गिरीं, जिनसे तिल, कपास और उड़द की उत्पत्ति हुई। इसीलिए इनसे बनी वस्तुओं का दान किसी भी संक्रांति के दिन किया जाए तो भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

सभी रसों में गन्ने का रस और इससे बने पदार्थ दान के लिए सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं। संक्रांति के दिन गुड और तिल से बनी वस्तुएं, कपास से बनी वस्तुएं वस्त्र आदि, पुस्तक दान, धार्मिक ग्रंथों का दान, उड़द का दान तथा अन्न का दान श्रेष्ठ माना गया है।  पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन अलग-अलग राशियों और उनके स्वामी की प्रसन्नता के लिए किन-किन पदार्थों का दान करना अधिक शुभ रहेगा उसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

makar sankranti 2021 festivals importance significance and know daan on makar sankranti
मेष राशि

मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। संक्रांति के दिन इस राशि के जातकों को गुड़ तिल और मूंगफली से बने खाद्य पदार्थ, मूँगा, तांबा, सोना, वस्त्र, ऊनी कंबल तथा पुस्तक, मसूर की दाल, लाल रंग के वस्त्र, शक्कर का दान करने से मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होगी। सूजी, गाजर अथवा मूंग के हलवे का दान करना भी श्रेष्ठ रहेगा। अपनी शक्ति सामर्थ के अनुसार इन वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2021 festivals importance significance and know daan on makar sankranti
राशि

वृषभ एवं तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए गाय का घी, दूध, दही, शक्कर, चावल, आटा, मिश्री आदि का दान करना श्रेष्ठ रहेगा। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बने पदार्थों का दान, स्वर्ण दान, हीरा, सोना, चाँदी, वस्त्र, ऊनी कंबल, पञ्चांग तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करना श्रेष्ठ रहेगा। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार ही दान करें।

विज्ञापन
makar sankranti 2021 festivals importance significance and know daan on makar sankranti
मिथुन

मिथुन एवं कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता वृद्धि के लिए तिल गुड़ मूंगफली और चावल से बनी वस्तुएं, घी, शक्कर, मूंग की दाल और इससे बने खाद्य पदार्थों का दान, पन्ना, काँसे के बने पात्र,सोना, हरे तथा पीले वस्त्र, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों, वस्त्रों एवं ऊनी कंबल आदि का दान करना श्रेष्ठ रहेगा। अपनी शक्ति सामर्थ्य के अनुसार अवसर का लाभ उठाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed