Happy Vat Savitri Vrat 2026 Wishes: आज यानी 16 मई को वट सावित्री व्रत का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसे सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखकर वट वृक्ष, माता सावित्री और सत्यवान की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार पर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को प्रेम, सौभाग्य और खुशहाली से भरी शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को और भी खास बनाया जा सकता है।
Vat Savitri Vrat 2026 Wishes:वट सावित्री व्रत पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश, करें अखंड सौभाग्य की प्रार्थना
वट सावित्री व्रत के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की शुभकामनाएं भेजें। यहां देखें वट सावित्री व्रत 2026 की शानदार विशेज, संदेश और शुभकामनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगद की छाया में बसी है प्रीत महान,
सावित्री की निष्ठा को करता जग प्रणाम।
सुहाग की रक्षा का ये पावन त्योहार है,
हर सुहागिन के जीवन में खुशियों की बहार है।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
वट वृक्ष सा अटल रहे आपका संसार,
पति-पत्नी का रिश्ता रहे सदा अपार।
सौभाग्य की बंधन में बंधा रहे जीवन सदा,
खुशियों से महके हर एक पल हर दफा।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
वट सावित्री के इस पावन पर्व पर यही पुकार,
भर दे जीवन में खुशियां अपार।
अखंड सौभाग्य और प्रेम का मिले वरदान,
सदा सजे आपका घर-आंगन और सम्मान।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
Vat Savitri Vrat Niyam: वट सावित्री व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
वट वृक्ष की छांव तले आस्था का दीप जलता है,
सावित्री का अटूट प्रेम हर दिल में पलता है।
सुहाग की रक्षा का ये पावन त्योहार आया,
हर घर में खुशियों का उजियारा छाया।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।