{"_id":"675a9389b7589d19a00ccfbd","slug":"mahakumbh-2025-date-and-snan-time-know-kab-lag-rha-hai-mahakumbh-2024-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: दिव्य और भव्य महाकुंभ शुभ संयोग में होगा शुरू, जानें स्नान की महत्वपूर्ण तारीखें","category":{"title":"Maha Kumbh","title_hn":"महाकुंभ","slug":"maha-kumbh"}}
Mahakumbh 2025: दिव्य और भव्य महाकुंभ शुभ संयोग में होगा शुरू, जानें स्नान की महत्वपूर्ण तारीखें
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:05 AM IST
सार
Mahakumbh 2025: महाकुंभ भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा माध्यम है, इसके जरिए देश-विदेश के लोग हमारी परंपराओं, रीति-रिवाजों और कलाओं से जुड़ते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पंचांग के अनुसार साल 2025 में प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होने वाली हैं, इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mahakumbh 2025: महाकुंभ भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा माध्यम है, इसके जरिए देश-विदेश के लोग हमारी परंपराओं, रीति-रिवाजों और कलाओं से जुड़ते हैं। भारत में इसका आयोजन 12 साल के अंतराल में किया जाता है। यह चार प्रमुख स्थानों पर होता है जिनमें हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक का नाम शामिल है। इन सभी स्थानों में प्रयागराज के संगम में होने वाले महाकुंभ का विशेष महत्व है।
हिंदू धर्म में इस स्थान को तीर्थराज कहा गया है, यहां गंगा, यमुना, और अदृश्य सरस्वती नदियों का संगम है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। मान्यता है कि जब भी कभी प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होता है, तो लाखों की संख्या में लोग स्नना करने आते हैं। इससे साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।
पंचांग के अनुसार साल 2025 में प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होने वाली हैं, इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। इस दौरान स्नान के लिए 6 तिथियां स्नान-दान के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
2 of 6
महाकुंभ का पहला दिन स्नान के लिए बेहद शुभ है
- फोटो : adobestock
महाकुंभ में स्नान की सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
महाकुंभ का पहला दिन स्नान के लिए बेहद शुभ है। यह 13 जनवरी को होगा।
मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के दिन को महाकुंभ का दूसरा स्नान है। इस दिन स्नान-दान करने से साधक को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
3 of 6
महाकुंभ मेले में स्नान करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।
- फोटो : adobestock
तीसरा शुभ स्नान मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को होगा। माना जाता है कि इस दिन महाकुंभ मेले में स्नान करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।
चौथा स्नान 3 फरवरी को होगा। इस दिन स्नान करने से सभी समस्याओं का समापन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पांचवा स्नान माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी को है। इस तिथि पर स्नान करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं
- फोटो : adobestock
पांचवा स्नान माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी को है। इस तिथि पर स्नान करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं, साथ ही साधक के जीवन में खुशियों का वास होता है।
छठा स्नान महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को है। इस दिन उपवास रखने और महादेव की पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
महाकुंभ 2025
- फोटो : freepik
प्रयागराज में ही क्यों लगा रहा है महाकुंभ ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी गुरु ग्रह वृषभ में और सूर्य मकर राशि में होते हैं, तब महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जाता है। पंचांग के अनुसार यह स्थिति साल 2024 में बन रही है। इस कारण महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।