आज गुरु नानक जी की जयंती है। हिंदू पंचांक के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरुनानक जी की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष गुरुनानक जयंती 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन को प्रकाश पर्व और गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरुनानक देव जी सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक हैं। आज भी लोग इनकी बताई गई सीख पर चलते हैं। सिख धर्म को मानने वालों के लिए गुरुनानक जयंती का दिन बेहद खास होता है। इस दिन गुरुद्वारे में कीर्तन लंगर का आयोजन किया जाता है। प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाती है। लोग हर्षोल्लास के साथ गुरुनानक जी का जन्मदिवस मनाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। आप भी इन शुभकामनां संदेशों के जरिए अपनें प्रियजनों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। हमारी ओर से सभी को गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Guru nanak jayanti 2021: गुरुनानक जयंती के पावन पर्व की लख, लख बधाइयां, अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा
बस यही कामना हमारी
सभी घरों में बनी रहे सदा खुशहाली
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
सतनाम श्री वाहे गुरु, सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
सतगुरु सबके काज सवारें, हम सभी के आप रखवारे
सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं