इस बार 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करके अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। महिलाओं को बहुत ही बेसब्री से इस दिन का इंतजार होता है। हर सुहागन स्त्री के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं, महावर लगाती हैं व दुल्हन की तरह सोलह श्रंगार करती हैं। महिलाओं के लिए करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं बल्कि एक पर्व होता है। आप इन शुभकामना संदेशों से अपने प्रियजनों को करवा चौथ की बधाई देकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।
Happy Karwa chauth 2021: अपने प्रियजनों को इन खास शुभकामना संदेशों से दें करवा चौथ की बधाई
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
चंद्रमा की चांदनी की तरह आपके जीवन में बरसे प्रेम की बहार
आपके दांपत्य जीवन में आएं खुशियां अपार
इसी तरह आप हर साल मनाएं करवाचौथ का त्योहार
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले
बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
करवा मां के श्राप के डर से जैसे यमराज ने छोड़े उनके पति के प्राण
हे करवा माता, इस करवाचौथ पर हमारे पति को भी दो लंबी आयु का वरदान
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X