सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima 2021: जानिए कब है शरद पूर्णिमा और क्यों रखी जाती खुले आसमान के नीचे रात भर खीर

धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
Know when is Sharad Purnima and why Kheer is kept overnight under the open sky
शरद पूर्णिमा - फोटो : SELF

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत ही खासा महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा को आती हैं। शरद पूर्णिमा के बारे में मान्यता है कि सालभर में सिर्फ इसी दिन चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा को ‘कौमुदी व्रत’,‘कोजागरी पूर्णिमा’ और ‘रास पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं इसी दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। एक मान्यता यह भी है कि शरद पूर्णिमा की रात को चांद की किरणों से अमृत बरसता है। इसी वजह से इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रातभर चांदनी में रखने का रिवाज है।

Trending Videos
Know when is Sharad Purnima and why Kheer is kept overnight under the open sky
शरद पूर्णिमा विशेष

कब है शरद पुर्णिमा
इस साल 19 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस पूर्णिमा को कोजागरी और राज पूर्णिमा भी कहा जाता है।  दरअसल, पूर्णिमा के दिन चांद सोलह कलाओं के परिपूर्ण होता है। कहा जाता है कि इस दिन आकाश से अमृत की वर्षा होती है। दरअसल इस दिन चांद पृथ्वी के सबसे निकट होता है। पूर्णिमा के रात्रि चांद दूधिया रोशनी धरती को नहलाती है। इस सफेद उजाले के बीच पूर्णिमा मनाई जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know when is Sharad Purnima and why Kheer is kept overnight under the open sky
sharad purnima

शरद पूर्णिमा तिथि 

शरद पूर्णिमा तिथि आरंभ – 19 अक्टूबर शाम 07 बजे से
शरद पूर्णिमा तिथि समाप्त – 20 अक्टूबर रात 08 बजकर 20 मिनट तक

Know when is Sharad Purnima and why Kheer is kept overnight under the open sky
शरद पूर्णिमा विशेष

जानें क्यों बनाते हैं खीर?

शरद पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखी जाती है। ऐसा माना  जाता है कि इस दिन चन्द्रमा अमृत वर्षा करता है। इसके पीछे वैज्ञानिक  कारण भी है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है। ये चंद्रमा की तेज प्रकाश में दूध में पहले से मौजूद बैक्टिरिया को बढ़ाता है और चांदी के बर्तन में रोग-प्रतिरोधक बढ़ाने की क्षमता होती है। इसलिए खीर को चांदी के बर्तन में रखें। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी सबसे तेज होती है। इस कारण खुले आसमान में खीर रखना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
Know when is Sharad Purnima and why Kheer is kept overnight under the open sky
पूर्णिमा का चांद - फोटो : @pixabay

शरद पूर्णिमा पूजा विधि 

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
  • यदि नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • अब एक लकड़ी की चौकी या पाटे पर लाल कपड़ा बिछाएं और गंगाजल से शुद्ध करें।
  • चौकी के ऊपर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और लाल चुनरी पहनाएं।
  • अब लाल फूल, इत्र, नैवेद्य, धूप-दीप, सुपारी आदि से मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें।
  • इसके बाद मां लक्ष्मी के समक्ष लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
  • पूजन संपन्न होने के बाद आरती करें।
  • शाम के समय पुनः मां और भगवान विष्णु का पूजन करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • चावल और गाय के दूध की खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें।
  • मध्य रात्रि में मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और प्रसाद के रुप में परिवार के सभी सदस्यों को खिलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed