फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2022: आज शनि जयंती पर बन रहे दो विशेष संयोग, जानिए तिथि, पूजा- विधि और उपाय

Mon, 30 May 2022 12:19 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 30 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Upay in Hindi
हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाते हैं। - फोटो : istock

Shani Jayanti 2022: आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जा रही है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था, इसलिए हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव सभी को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनि देव की कृपा बनी रहती है। वैसे तो शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं लेकिन इसके विपरीत बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव दंड देते हैं। शनि की कुदृष्टि के दौरान जातक को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनिदेव को न्याय प्रिय देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाते हैं। हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार ज्येष्ठ अमावस्या 30 मई को है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन का काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा जैसे शनि से जुड़े दोषों से निजात पाने के लिए शनि अमावस्या पर शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं शनि जयंती का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि। 

Shani Jayanti 2022 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Upay in Hindi
शनिदेव सभी को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। - फोटो : iStock

शनि जयंती शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि आरंभ: 09 जून, गुरुवार, दोपहर 1:57 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त: 10 जून, शुक्रवार, सायं 04:22 मिनट पर

Shani Jayanti 2022 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Upay in Hindi
शनिदेव को न्याय प्रिय देवता माना जाता है। - फोटो : istock

शनि जयंती शुभ मुहूर्त 
शनि जयंती के दिन पूजा का शुभ समय प्रातः 11:51 मिनट से दोपहर 12: 46 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Upay in Hindi
शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है।  - फोटो : amar ujala

शनि जयंती पर बन रहे हैं 2 विशेष योग 
शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग 30 मई को प्रातः 07:13 मिनट से आरंभ होकर मंगलवार, 31 मई को प्रातः 5:25 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्ध योग में आराधना करना आपके लिए बहुत शुभ फलदायी रहेगा। इसके साथ ही 30 मई, गुरुवार को सुबह से लेकर रात 11: 40 मिनट तक सुकर्मा योग भी रहेगा। शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Upay in Hindi
शनिदेव  को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को दान दें और उन्हें भोजन कराएं।

शनि जयंती पर इस विधि से करें पूजा 

  • शनि जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म और स्नानादि से निवृत हो जाएं। 
  • इसके बाद पूजा का संकल्प लें। 
  • घर पर ही या मंदिर में जाकर शनिदेव की मूर्ति पर तेल, फूल माला आदि चढ़ाएं। 
  • शनिदेव पर काली उड़द की दाल और तिल चढ़ाना बेहद ही शुभ माना जाता है। 
  • इसलिए पुष्प और फलों के साथ आप उड़द की दाल और काले तिल भी भगवान शनि की मूर्ति पर अपर्ति करें। 
  • इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।
  • चालीसा के बाद शनिदेव की आरती करें। 
  • सभी को प्रसाद बांटें। 
  • शनिदेव  को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को दान दें और उन्हें भोजन कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed