फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2022: आज बन रहा है विशेष सिद्धि योग, इन उपायों से करें शनि देव को प्रसन्न

Mon, 30 May 2022 12:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 30 May 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Special Siddhi Yoga is being made on May 30 please Shani Dev with these measures
इस बार ज्येष्ठ अमावस्या 30 मई को है। - फोटो : social media

Shani Jayanti 2022 Date: आज 30 मई सोमवार को शनि जयंती है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था, इसलिए हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव सभी को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनि देव की कृपा बनी रहती है। वैसे तो शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं लेकिन इसके विपरीत बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव दंड देते हैं। शनि की कुदृष्टि के दौरान जातक को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनिदेव को न्याय प्रिय देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाते हैं। हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार ज्येष्ठ अमावस्या 30 मई को है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन का काफी महत्व है। शनि देव को दंडाधिकारी कहा जाता है, चूंकि न्याय प्रिय देवता को भगवान शिव की कृपा से न्याय के देवता का अधिकार मिला हुआ है। ज्योतिषविदों के अनुसार शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने के लिए शनि को प्रसन्न रखना अति आवश्यक है। शनि देव महाराज की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन विशेष पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के शास्त्रों के मुताबिक शनि के प्रकोप से कारोबार में हानि होती है। मानव जीवन में उथल-पुथल मच जाती है।



Shani Jayanti 2022 Special Siddhi Yoga is being made on May 30 please Shani Dev with these measures
ज्येष्ठ मास की अमावस्या 29 मई को दोपहर 2:54 से ही लग जाएगी, लेकिन उदया तिथि के कारण  शनि जयंती 30 मई दिन सोमवार को मनाई जाएगी। - फोटो : social media

शनि जयंती का विशेष सिद्धि योग 
ज्येष्ठ मास की अमावस्या 29 मई को दोपहर 2:54 से ही लग जाएगी, लेकिन उदया तिथि के कारण  शनि जयंती 30 मई दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इसी दिन सुकर्मा योग है, इसी के साथ इसी दिन प्रातः काल से ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, शनिदेव की पूजा के दिन अभिजीत मुहूर्त भी है। सर्वार्थ सिद्धि योग पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए अति शुभ माना जाता है। कुलमिलाकर यह दिन बेहद शुभ है। शनि जयंती के दिन प्रातः 07:12 मिनट से पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। वहीं सुबह से ही रात 11: 39 मिनट तक सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। 30 मई के दिन ही वट सावित्री के साथ शनि जयंती व सोमवती अमावस्या भी है। 

Shani Jayanti 2022 Special Siddhi Yoga is being made on May 30 please Shani Dev with these measures
शनि जयंती पर करें ये उपाय - फोटो : shani jayanti

शनि जयंती पर करें ये उपाय
शनि जयंती के दिन कुछ खास उपाय करने शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय- 

  • शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव की मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जाप करें।  
  • शनि जयंती के दिन प्रातः स्नान के बाद  पीपल के वृक्ष पर जल जरूर अर्पित करें। 
  • शनि दोष की शांति के लिए रोजाना महामृत्युंजय मंत्र या 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Special Siddhi Yoga is being made on May 30 please Shani Dev with these measures
शनि जयंती पर करें ये उपाय - फोटो : istock
  • इसके साथ ही यदि आप सुंदरकाण्ड का पाठ करते हैं तो शनिदेव की कृपा बनी रहती है।   
  • शनि जयंती के दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए सभी लोग व्रत जरूर रखें। 
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा का भी विधान होता है।  
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Special Siddhi Yoga is being made on May 30 please Shani Dev with these measures
शनि जयंती पर करें ये उपाय - फोटो : istock
  • शनि जयंती के दिन शनि पूजा के बाद काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने का दान करें। 
  • शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से गृह क्लेश से शांति मिलेगी और आपके कारोबार में वृद्धि होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed